- Advertisement -

Mumbai BMC Election Result 2026: 45 सालों बाद पहली बार BMC में खिला कमल, मुंबई के मेयर पर टिकी सबकी नजरे

मुंबई BMC चुनाव परिणाम 2026, कुछ ही घंटों में पता चलेगा कि मुंबई की सत्ता किसके हाथ में होगी। हर पल का अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें और जानें ताजा खबरें।

5 Min Read

बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 207 से डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली चुनाव हारी।

- Advertisement -
Ad image

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 102 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे के गठबंधन को फिलहाल 57 सीटों पर ही बढ़त मिलती दिख रही है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में कुर्ला वेस्ट के वार्ड नंबर 165 से कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आज़मी ने जीत हासिल की है। इस सीट पर नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस की उम्मीदवार आशा काले ने वार्ड नंबर 184 से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1450 वोट मिले। इस मुकाबले में आशा काले ने शिंदे गुट की शिवसेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को पराजित किया। वहीं वार्ड नंबर 214 में भाजपा के अजय पाटिल ने जीत हासिल करते हुए विपक्षी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया।

पुणे में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने PMC चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी राजनीति चुनावी जुमलों पर नहीं, बल्कि काम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्य लोगों को साफ दिखाई दे रहे हैं और इसी वजह से जनता भरोसा जता रही है। पाटिल ने सवाल उठाया कि अगर शिवसेना (UBT) विकास करना चाहती थी तो उसने पहले ऐसा क्यों नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि COVID-19 के ढाई साल के कठिन दौर में भी सरकार ने लगातार काम किया।

आगे उन्होंने कहा कि चाहे ठाकरे बंधु साथ आएं या कांग्रेस और NCP एकजुट हों, यह गठबंधन जनता के हित में नहीं है। लोगों को अब समझ आ गया है कि ये दल अपने स्वार्थ के लिए साथ आ रहे हैं। चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि मुंबई में भाजपा को 90 और शिवसेना को 40 सीटें मिलेंगी, जबकि पुणे में भाजपा 115 सीटों से कम पर नहीं रुकेगी।

BMC के चुनाव परिणाम में भाजपा और शिवसेना काफी आगे निकल गई है।

बीएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, रुझानों के अनुसार महायुति 56 सीटों पर, ठाकरे बंधु 32 सीटों पर, कांग्रेस गठबंधन 10 सीटों पर और अन्य 7 सीटों पर आगे

बीएमसी चुनाव के शुरुवाती रुझानों में बीजेपी बंपर जीत की तरफ

राज-उद्धव ठाकरे की सेना भी आगे

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज ठाकरे की मनसे 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये शुरुआती रूझान दोनों पार्टियों के लिए उत्साहजनक साबित हो रहे हैं।

मुंबई BMC में बीजेपी और शिंदे की शिवसेना चल रही आगे

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के पहले रूझान अब सामने आ चुके हैं। काउंटिंग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा और शिंदे की शिवसेना ने बढ़त बना ली है। फिलहाल, भाजपा 13 सीटों पर और शिवसेना 7 सीटों पर आगे चल रही है। इस शुरुआती बढ़त से दोनों पार्टियों के समर्थकों में उत्साह की लहर है, और परिणाम की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

दादर-नायगांव के बाहर के विजुअल्स

मुंबई में BMC Elections के तहत दादर-नायगांव इलाके में काउंटिंग स्टेशन के बाहर कुछ ऐसे दृश्य नजर आ रहे हैं। यहां 23 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ये काउंटिंग स्टेशन चुनाव परिणाम के लिए बेहद अहम होंगे, और सभी की नजरें इनपर रहेंगी।

मुंबई की सांसें थमी हुई हैं, सबकी नजरें BMC चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं।

मुंबई: देश की सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव 2026 की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे स से शुरू होगी। शहर में 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा भी जबरदस्त है। कौन सा गठबंधन 227 वार्डों वाली BMC पर काबिज होगा, इसको लेकर मुंबई की सियासत में गहमागहमी चरम पर है। इस बार चुनाव आयोग को लग रहा था कि वोटिंग 2017 के 55% के आंकड़े को पार करेगी। लेकिन तमाम जागरूकता मुहिम और अपीलों के बावजूद, हालात कुछ खास नहीं बदले। वोटिंग पिछली बार से भी कम रही।

Keywords: Mumbai BMC Election Result Live 2026, Mumbai BMC Election, Maharshtra Munciple Corpration Result, Mumbai Election

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू