- Advertisement -

बीएमसी चुनाव के बीच भड़के उद्धव ठाकरे, बोले– उंगली की स्याही नहीं, लोकतंत्र मिटाने की कोशिश

बीएमसी चुनाव के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मतदान के दौरान उंगली पर लगाए जाने वाली स्याही पर सवाल उठाए हैं।

3 Min Read

मुंबई: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं में हो रहे चुनाव के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बीएमसी चुनाव के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मतदान के दौरान उंगली पर लगाए जाने वाली स्याही पर सवाल उठाए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और अब तो स्थिति यह है कि मतदान के बाद उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही तक मिट रही है।

- Advertisement -
Ad image

इतना ही नहीं, उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुरुष मतदाताओं के सामने महिला वोटर्स की तस्वीरें लगाई गई हैं और बीजेपी के बोर्ड लगाकर वोटिंग करवाई जा रही है। उनका कहना था कि इस तरह की व्यवस्थाएं चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य चुनाव आयुक्त आखिर किस काम के लिए वेतन ले रहे हैं और किसके इशारों पर काम कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही मिटाई जा सकती है, यह अब साफ हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव आयुक्तों के साथ नौकरों जैसा व्यवहार कर रही है और खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं। ठाकरे ने मौजूदा हालात को ‘साम-दाम-दंड-भेद’ की राजनीति करार दिया।

- Advertisement -
Ad image

बीएमसी कमिश्नर के निलंबन की मांग

बीएमसी कमिश्नर को निलंबित करने की मांग करते हुए उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयुक्त और बीएमसी कमिश्नर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक तक अपना मतदान केंद्र नहीं ढूंढ पा रहे हैं, जिससे चुनावी व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आती हैं।

ठाकरे ने कहा कि अब पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उनकी पार्टी को चुनाव आयोग के दफ्तरों में अपने कार्यकर्ता तैनात करने पड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम हार के डर से नहीं, बल्कि बीजेपी की कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए उठाया जा रहा है। ठाकरे के मुताबिक, हार के डर ने बीजेपी को ऐसे हथकंडे अपनाने पर मजबूर कर दिया है।

Keywords: BMC Election News, Uddhav Thackeray Statement, BMC Poll Controversy, Election Ink Controversy, Shiv Sena UBT

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू