नई दिल्ली: आईपीएल से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बौखला गया और उसने भारत में मैच न खेलने का फैसला किया। इसी तनातनी के बीच बीसीबी ने आईसीसी से मांग की थी कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उसके मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और आने वाले महीनों में बांग्लादेश का यह मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है।
एक बार फिर आईसीसी ने बांग्लादेश की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें भारत के बजाय किसी दूसरे देश में मैच शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था। इसके साथ ही आईसीसी ने भारत में सुरक्षा को लेकर उठाए गए दावों को भी सिरे से खारिज कर दिया है।
आईसीसी की रिपोर्ट में क्या कहा गया
- आईसीसी की रिपोर्ट में किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे के सबूत नहीं मिले
- जांच में सुरक्षा जोखिम को Low to Moderate आंका गया
- आईसीसी के मुताबिक यह किसी भी बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सामान्य स्तर है
- फिलहाल आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है
- बांग्लादेश के पास बचे दो विकल्प
- मामला अब तक न सुलझने से साफ है कि आईसीसी बांग्लादेश की मांग मानना मुश्किल है
- वजह यह है कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है
- होटल बुकिंग, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के वीजा समेत सभी जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे हो चुके हैं
- ऐसे में शेड्यूल में बदलाव करना लगभग नामुमकिन है
- अब बांग्लादेश के सामने सिर्फ दो ही विकल्प बचे हैं
- पहला, तय शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेना
- दूसरा, टूर्नामेंट से नाम वापस लेना
- अगर बांग्लादेश हटता है तो आईसीसी उसकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल कर सकती है
- हालांकि, कम समय होने के कारण यह प्रक्रिया भी आसान नहीं होगी
- ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है
- 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है
गौरतलब है कि रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को बीसीबी और आईसीसी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बातचीत हुई थी। टूर्नामेंट शुरू होने में कम समय बचा होने के बावजूद बीसीबी अपने रुख पर अड़ा हुआ है। बैठक में बीसीबी ने एक बार फिर आईसीसी से अपने ग्रुप स्टेज के मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग रखी।
इस चर्चा में बीसीबी अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शखावत हुसैन और फारूक अहमद, क्रिकेट संचालन समिति के प्रमुख नजमुल आबेदीन और सीईओ निजामुद्दीन चौधरी शामिल थे। बीसीबी ने अपने अनुरोध के पीछे एक बार फिर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया।
Keywords: T20 World Cup 2026, Bangladesh Cricket Board, India Vs Bangladesh Issue

