- Advertisement -

BCB के अधिकारी ने क्रिकेटर तमीम इकबाल को कहा, ‘इंडियन एजेंट’, मचा बवाल

बांग्लादेश में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। देश के भीतर पहले से ही अशांति और हिंसा का माहौल है और अब क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा विवाद भी सामने आ गया है।

2 Min Read

ढाका: बांग्लादेश में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। देश के भीतर पहले से ही अशांति और हिंसा का माहौल है और अब क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा विवाद भी सामने आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को लेकर बोर्ड स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर और फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन एम. नजमुल इस्लाम ने तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहा। इस बयान के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट जगत में नाराजगी फैल गई है। एक तरफ जहां बीसीबी अधिकारी के बयान की कड़ी निंदा हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एम. नजमुल इस्लाम के बयान के बाद कई मौजूदा और पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने कड़ी आपत्ति जताई है। ताइजुल इस्लाम ने इस टिप्पणी को चौंकाने वाला और पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इतने बड़े पद पर रहते हुए इस तरह की भाषा व्यक्ति की सोच को दर्शाती है। वहीं मोमिनुल हक का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां बोर्ड की नैतिकता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

- Advertisement -
Ad image

खिलाड़ियों का मानना है कि एक पूर्व कप्तान को सार्वजनिक मंच पर निशाना बनाना क्रिकेट की संस्कृति के खिलाफ है और इसके लिए संबंधित व्यक्ति को तमीम इकबाल से माफी मांगनी चाहिए। इसी बीच क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने भी माफी की मांग की है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत तमीम इकबाल के एक इंटरव्यू से हुई थी। इंटरव्यू में उन्होंने भारत में मैच खेलने के बजाय किसी अन्य देश में मैच कराए जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखने की बात कही थी। तमीम इकबाल ने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम की भागीदारी पर फैसला लेते समय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को राजनीतिक या भावनात्मक दबाव में आने के बजाय क्रिकेट को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Keywords: Tamim Iqbal Indian Agent, Bangladesh Cricket Controversy, BCB, Tamim Iqbal, Najmul Islam, Bangladesh Cricket Board

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू