- Advertisement -

मादुरो के ‘बंधक’ बनने के बाद वेनेजुएला में सत्ता में बड़ा फेरबदल, जानें किसे मिला अंतरिम राष्ट्रपति का पद

अमेरिकी सेना ने शनिवार वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को बंधक बना लिया है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया।

2 Min Read

US Attack Venezuela: वेनेजुएला में इस वक्त हालात बेहद ही असामान्य है। शनिवार को अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद देश को नया अंतरिम राष्ट्रपति मिला और ये फैसला वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने लिया। खबरों के मुताबिक देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की वेनेजुएला की मौजूदा उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को चुना गया है।

- Advertisement -
Ad image

क्यों चुनी गईं डेल्सी रोड्रिग्ज

सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया। ये फैसला अचानक नहीं हुआ, संविधान में सत्ता के उत्तराधिकार का रास्ता तय है। मादुरो के जाने के बाद देश को अस्थिरता से बचाने के लिए सत्ता का जल्दी और सही तरीके से ट्रांसफर जरूरी था। डेल्सी पहले भी प्रशासन और सुरक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारियों में रही हैं, इसलिए कोर्ट को भरोसा है की वो अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकती है।

जानें डेल्सी रोड्रिग्ज के बारे में

डेल्सी रोड्रिग्ज का जन्म 18 मई 1969 को कराकस में हुआ था। उनके पिता जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिग्ज 1970 के दशक के वामपंथी आंदोलनों का हिस्सा रहे और लीगा सोशलिस्टा पार्टी बनाई थी। परिवार का यही माहौल डेल्सी के राजनीतिक सोच और रुझान की नींव बना। उन्होंने विदेश मंत्री समेत सरकार में कई बड़े पद संभाले और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वेनेजुएला का पक्ष मजबूती से रखा। खुद मादुरो भी उनके नेतृत्व की तारीफ करते रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका से की मादुरो की रिहाई की मांग

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका पर सीधा निशाना साधा और राष्ट्रपति की रिहाई की मांग की। उन्होंने दो टूक कहा कि वेनेजुएला कभी भी उपनिवेश नहीं बनेगा और वो अपने संसाधनों की हिफाजत करेगा। अब डेल्सी के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं, एक तरफ देश के अंदर स्थिरता बनाए रखना, दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय दबावों से निपटना।

Keywords: Venezuela Interim President, Delcy Rodriguez, Nicolas Maduro, Venezuela Supreme Court, US Attack Venezuela

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू