- Advertisement -

Bollywood Movies Releasing 2026: वॉर ड्रामा से लेकर रामायण तक, जानें फिल्में और उनकी रिलीज़ डेट

साल 2026 बॉलीवुड के लिए एक शानदार साल साबित होगा। देशभक्ति, एक्शन, पौराणिक कथाएं, स्पाई थ्रिलर और प्रेम कहानियों के साथ बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर छाने वाले हैं।

4 Min Read

बॉलीवुड का 2026 का थिएट्रिकल कैलेंडर इस बार बेहद मजबूत और अलग नजर आ रहा है। जहां एक ओर देशभक्ति से जुड़ी वॉर फिल्में दर्शकों में जोश भरेंगी, वहीं दूसरी ओर पैन-इंडिया एक्शन, स्टाइलिश क्राइम थ्रिलर और भव्य पौराणिक कहानियां बड़े पर्दे पर नई ऊंचाइयां छूने की तैयारी में हैं। जानें 2026 की रिलीज होने वाली फिल्में और उनकी रिलीज डेट।

- Advertisement -
Ad image

Ikkis – 1 जनवरी

नए साल की पहली सुबह ‘इक्कीस’ के साथ रिलीज़ हो चुकी है, जिसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की बैकस्टोरी पर बनी यह फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को मानवीय नजरिए से पेश करती है। यह फिल्म दिग्गज धर्मेंद्र की आखिरी भूमिका के कारण भी खास है और लोगों को ये फिल्म काफी पसंद भी आई है।

Border 2 – 23 जनवरी

रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बड़े पैमाने पर बनी वॉर ड्रामा है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। फिल्म वॉर की भयावहता के साथ भावनात्मक रिश्तों को भी केंद्र में रखती है।

- Advertisement -
Ad image

Dhurandhar 2 और Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups – 19 मार्च

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 2025 में बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और अब इसका दूसरा पार्ट धुरंधर-2 19 मार्च को रिलीज होगा। साथ ही इसी दिन KGF स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी उसी दिन रिलीज हो रही है। पहले पार्ट की सफलता के बाद, धुरंधर-2 को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है, जबकि टॉक्सिक के मेकर्स भी अपनी बड़ी स्टारकास्ट का खुलासा कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Alpha और Battle Of Galwan – 17 अप्रैल

यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ एक महिला-प्रधान स्पाई थ्रिलर है, जो हिंदी सिनेमा में बड़े स्तर पर एक नया प्रयोग मानी जा रही है। इसी दिन रिलीज़ होने वाली ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान वास्तविक गलवान घाटी संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर जिंदा करते नजर आएंगे।

Love & War – अगस्त-सितंबर 2026

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ अगस्त-सितंबर में रिलीज़ होने की संभावना है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ यह फिल्म प्रेम, टकराव और भावनाओं की गहराई को भव्य कैनवास पर पेश करेगी।

Ramayana – 6 नवंबर

साल का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘रामायण: पार्ट 1’ माना जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथा को ग्लोबल स्तर पर पेश करने की कोशिश है। अत्याधुनिक VFX, अंतरराष्ट्रीय संगीतकारों और विशाल स्टारकास्ट के साथ इसे भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक कदम कहा जा रहा है।

क्यों खास है बॉलीवुड 2026?

क्योंकि यहां सिर्फ बड़े नाम नहीं, बल्कि हर तरह की कहानियां, नई सोच, और टेक्नोलॉजी का तगड़ा इस्तेमाल देखने को मिलेगा। महिला-केंद्रित फिल्में हों या पौराणिक गाथाएं, हर फिल्म में कुछ नया है। ये साल बॉलीवुड को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि वर्ल्ड स्टेज पर मजबूती से खड़ा करने वाला है।

Keywords: Upcoming Bollywood Movies, Bollywood War Films, Pan India Movies, Bollywood Movies Releasing 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू