Navi Mumbai International Airport: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए 25 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन बन गया। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी, तो बरसों से पल रहा सपना हकीकत में बदल गया। अब छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर भीड़ कुछ कम होगी और मुंबई को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। सरकार और एयरपोर्ट प्रशासन ने शुरुआत में सिर्फ कुछ फ्लाइट्स के साथ ऑपरेशन शुरू किया है, ताकि सबकुछ ठीक से जांचा-परखा जा सके, सिस्टम, सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा। आगे चलकर यहां से घरेलू और इंटरनेशनल, दोनों तरह की उड़ानों का दायरा बढ़ेगा।
ड्रोन शो ने रच दिया यादगार नजारा
कमर्शियल ऑपरेशन से ठीक एक दिन पहले, नवी मुंबई का आसमान रोशनी और तकनीक से जगमगा उठा। बुधवार शाम हुए ड्रोन शो में 1,515 ड्रोन्स ने एक साथ उड़ान भरकर कमाल का नजारा पेश किया। एयरपोर्ट का लोगो, 3D कमल, ‘ग्रीन एयरपोर्ट’, ‘राइज ऑफ इंडिया’ और उड़ता हवाई जहाज, सब कुछ हवा में बनता और चमकता दिखा। ये शो महज एक जश्न नहीं था, बल्कि भारत की बढ़ती तकनीकी ताकत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का इशारा भी था। देखने वालों में दिव्यांगजन, एयरपोर्ट के कर्मचारी, युवा खिलाड़ी और कई खास मेहमान थे। माहौल में जोश और गर्व दोनों महसूस हुआ।
A spectacular drone show marked a defining moment for #NaviMumbaiInternationalAirport, celebrating design, sustainability, and connectivity coming together in the sky.
— Navi Mumbai International Airport (@navimumairport) December 24, 2025
The night sky came alive with striking aerial formations, from a blooming lotus and lotus-inspired interiors… pic.twitter.com/ceuZnEWeGg
कमल से सजी पहचान
एयरपोर्ट का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फूल, कमल से प्रेरित है। टर्मिनल की बनावट और थीम में ये साफ झलकता है, एक तरह से भारतीय संस्कृति और प्रकृति का सम्मान है। प्रशासन का कहना है, NMIA असली मायनों में ‘ग्रीन एयरपोर्ट’ है, जहां एनवायरनमेंट और एनर्जी सेविंग को खास तवज्जो दी गई है। शुरुआती एक महीने तक एयरपोर्ट सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुलेगा और करीब 23 फ्लाइट्स रोज़ शेड्यूल रहेंगी। हर घंटे 10 फ्लाइट मूवमेंट की सीमा होगी। ये धीरे-धीरे शुरू करना दरअसल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सबसे ऊपर रखने की सोच है।
Mumbai didn’t just open an airport.
— KAMLESH DABHHI (@kamleshdabhhi) December 25, 2025
India unlocked aviation capacity. 🇮🇳
Navi Mumbai International Airport is LIVE.
Not an inauguration.
Aviation capacity, added to the system.
Day 1:
• 30 flights
• 4,000+ passengers
• 9+ domestic routes
This eases India’s busiest airspace… pic.twitter.com/Iiz3qgLqz4
क्या है पीपीपी ( PPP ) मॉडल?
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बना है। इसमें अदाणी ग्रुप की 74% और सिडको की 26% हिस्सेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था। NMIA सिर्फ हवाई सफर को आसान नहीं बनाएगा, बल्कि रोजगार, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म के भी नए रास्ते खोलेगा। जानकार मानते हैं, आने वाले सालों में ये एयरपोर्ट पश्चिम भारत का बड़ा एविएशन हब बन सकता है। कुल मिलाकर, NMIA मुंबई और देश की तरक्की की कहानी में एक और मजबूत पन्ना जोड़ रहा है।
Keywords: Navi Mumbai International Airport, NMIA commercial flights, Mumbai aviation hub, drone show airport launch, Adani Group airport project

