- Advertisement -

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, इस मामले में पाकिस्तानी कोर्ट ने सुनाई 17 साल की सजा

पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-II भ्रष्टाचार मामले में 17 साल की सजा सुनाई। फैसले के बाद कानूनी लड़ाई और सेना-समर्थकों के बीच तनाव बढ़ा।

4 Min Read

पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने शनिवार को इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-II भ्रष्टाचार केस में दोषी मान लिया। दोनों को 17 साल की सजा सुनाई गई है। फैसला रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुआ, जहां इमरान पहले से बंद हैं। केस 2021 में सऊदी अरब से मिले सरकारी तोहफों के कथित गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी से जुड़ा है। जज शाहरुख अर्जुमंद ने कहा कि इमरान और बुशरा ने अपने पद का गलत फायदा उठाया और जनता के साथ विश्वासघात किया। कोर्ट ने इमरान और बुशरा दोनों पर 1-1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया। सजा में 10 साल पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 409 और बाकी 7 साल भ्रष्टाचार निरोधक कानून के हिसाब से हैं।

- Advertisement -
Ad image

इमरान की बहनों पर आतंकवाद का केस

अदालत के फैसले के आसपास अदियाला जेल के बाहर माहौल गरम रहा है। जेल प्रशासन ने जब इमरान से मुलाकात की इजाजत नहीं दी तो उनके परिवार और समर्थकों ने जेल के बाहर जोरदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। इमरान की बहनें अलीमा खान और नूरीन नियाज़ी समेत कई पीटीआई नेताओं और वर्करों पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केस दर्ज हो गया। रावलपिंडी के सदर बेरोनी थाने में एफआईआर लिखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था। उधर, पीटीआई ने इसे खुला राजनीतिक बदला बताया। पार्टी का आरोप है कि इमरान और उनके परिवार पर दबाव डालने की साजिश चल रही है।

जेल से ही सेना प्रमुख पर इमरान के वार

जेल में रहते हुए भी इमरान खान की आवाज थमी नहीं है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की नीतियों पर सीधा हमला बोला और उन्हें देश के लिए खतरनाक बताया। इमरान का कहना है, मौजूदा सैन्य नेतृत्व की वजह से पाकिस्तान में आतंकवाद बेकाबू हो गया है। सरकार अफगानिस्तान के साथ रिश्ते और बिगाड़ रही है, शरणार्थियों को जबरन निकाला जा रहा है, ऊपर से ड्रोन हमले इन सबने हालात और खराब किए हैं। इमरान के इन बयानों को लेकर सेना और सरकार के बीच टकराव और गहरा गया है। आगे चलकर ये टकराव पाकिस्तान की राजनीति में नई हलचल ला सकता है।

- Advertisement -
Ad image

कानूनी लड़ाई अब हाईकोर्ट में

तोशाखाना केस में ये पहली बार नहीं जब इमरान को राहत या झटका लगा हो। पिछले साल अप्रैल में तोशाखाना-I वाले केस में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। अब इस नए फैसले के खिलाफ भी इमरान की लीगल टीम हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला सिर्फ भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं है। इसमें पाकिस्तान की सत्ता, सेना और अदालतों के आपसी रिश्ते भी खुलकर सामने आ रहे हैं। अब देखना है कि कोर्ट और सियासी माहौल कौन सी करवट लेते हैं इमरान की मुश्किलें बढ़ेंगी या कम होंगी, ये वक्त बताएगा।

Keywords: Imran Khan, Bushra Bibi, Toshakhana Case, Pakistan Politics, Accountability Court, Imran Khan Jail, Pakistan Corruption Case

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू