- Advertisement -

3 करोड़ की बीमा के पैसे हड़पने के लिए बेटों ने पिता को 2 बार जहरीले सांप से कटवाया, ऐसे हुआ खुलासा

मां-बाप अपनी खुशियों को बच्चों पर न्योछावर कर देते हैं। वे अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर बच्चों की हर खुशी पूरी करते हैं।

3 Min Read

मां-बाप अपनी खुशियों को बच्चों पर न्योछावर कर देते हैं। वे अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर बच्चों की हर खुशी पूरी करते हैं। लेकिन कभी-कभी यही बच्चे बड़े होकर ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जो पूरे समाज को झकझोर कर रख देती है। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले से सामने आया है, जहां चार बच्चों ने चंद पैसों के लालच में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि उन्होंने अपने पिता को एक नहीं, बल्कि दो बार जहरीले कोबरा से कटवाया।

- Advertisement -
Ad image

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब इंश्योरेंस कंपनी को मृतक के बेटों की गतिविधियों पर शक हुआ।तिरुवल्लुवर जिले के पोथत्तुरपेट इलाके की नल्लाथिनिरकुलम स्ट्रीट में रहने वाले 56 वर्षीय गणेशन की मौत जहरीले सांप के काटने से हुई थी। शुरुआत में आशंका जताई गई कि रात में सोते समय सांप ने उन्हें काट लिया होगा। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और औपचारिक रूप से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

3 करोड़ की बीमा राशि का खेल

गणेशन की मौत के बाद पोथत्तुरपेट पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान उनके बेटों ने गणेशन के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपये की बीमा राशि का क्लेम कर दिया। जब बीमा कंपनी के एजेंट मौके पर पहुंचे तो परिवार के सदस्यों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे। शक होने पर एजेंटों ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

- Advertisement -
Ad image

शक होने पर पुलिस ने बनाई अलग टीम

पुलिस ने गहन जांच के लिए एक अलग टीम बनाई। जांच में सामने आया कि गणेशन के सगे बेटों मोहनराज और हरिहरन ने बीमा की मोटी रकम हासिल करने के लिए एक खौफनाक साजिश रची थी। इस साजिश में बालाजी, प्रशांत, नवीन कुमार और दिनकरन भी शामिल थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर गणेशन को सांप से कटवाया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गणेशन को पहली बार 22 अक्टूबर की सुबह से एक सप्ताह पहले कोबरा सांप ने काटा था। उस समय पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई थी। हालांकि, एक सप्ताह बाद जब उन्हें दूसरी बार सांप ने काटा, तो परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल ले जाने में जानबूझकर देरी की, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Keywords: Insurance Fraud Murder Case, Sons Kill Father For Insurance, Snake Bite Murder Conspiracy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू