बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचे जाने के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने नितीश सरकार की जमकर आलोचना की, और अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस बहस में शामिल हो गए हैं। जायरा वसीम और सना खान के बाद अब राखी सावंत और जावेद अख्तर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की सलाह दी है। उन्होंने इस विवाद को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
जावेद अख्तर ने लिखा, “जो कोई भी मुझे थोड़ा-बहुत भी जानता है, वह जानता है कि मैं पर्दा की पारंपरिक अवधारणा के पूरी तरह खिलाफ हूं। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि मैं किसी भी स्थिति में श्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किए गए व्यवहार को स्वीकार कर सकता हूं। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। श्री नीतीश कुमार उस महिला से बिना किसी शर्त माफी मांगने के लिए बाध्य हैं।”
Every one who knows me even in the most cursory manner knows how much I am against the traditional concept of Parda but it doesn’t mean that by any stretch of imagination I can accept what Mr Nitish Kumar has done to a Muslim lady doctor . I condemn it in very strong words . Mr…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) December 18, 2025
पाकिस्तान तक पहुंची हिजाब की कंट्रोवर्सी
नितीश कुमार को लेकर उठा यह विवाद अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक भी पहुंच गया है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो बाद में यह न कहा जाए कि कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।
क्या है पूरा मामला
यह मामला 1,000 से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम से जुड़ा है। इस दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन हिजाब पहनकर मंच पर पहुंची थीं। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार डॉक्टर का हिजाब खींचते नजर आ रहे हैं। इस घटना से महिला डॉक्टर असहज हो गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया।
Keywords: Nitish Kumar Hijab Controversy, Bihar CM Hijab Row, Hijab Incident Bihar, Nitish Kumar Apology Demand

