- Advertisement -

मेसी के ग्राउंड छोड़ने पर मची अफरा-तफरी! फैंस का फूटा गुस्सा, मैदान में फेंकी बोतलें और चेयर्स

लियोनल मेसी के बहुप्रतीक्षित GOAT India Tour की शुरुआत कोलकाता से हुई, लेकिन स्टेडियम में उनका बेहद कम समय बिताना फैंस की नाराज़गी और हंगामे की वजह बन गया।

5 Min Read

Lionel Messi GOAT India Tour: लियोनल मेसी, जिन्हें लोग दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर्स में गिनते हैं, आखिरकार अपने तीन दिन के GOAT इंडिया टूर पर भारत पहुंचे। 13 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे, जैसे ही मेसी कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर उतरे, वहां का नज़ारा देखने लायक था। ठंडी सुबह थी, लेकिन हजारों फैंस घंटों से बस उनकी एक झलक के लिए इंतजार कर रहे थे। “मेसी-मेसी” के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज रहा था, माहौल सच में किसी त्योहार जैसा ही था। साफ दिख रहा था कि भारत में मेसी का क्रेज अलग ही लेवल का है।

- Advertisement -
Ad image

कोलकाता बना पहले पड़ाव का गवाह

एयरपोर्ट से सीधा होटल पहुंचे और उसके बाद तो मेसी का शेड्यूल पूरा बिज़ी रहा। कोलकाता, जिसे भारत की फुटबॉल की राजधानी भी कहते हैं, उनका पहला स्टॉप था। उनके साथ अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए थे। शहर में हर तरफ पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स जैसे पूरा कोलकाता मेसी के स्वागत में डूबा था। फैंस को उम्मीद थी कि ये टूर कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला है।

फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी

जैसे ही खबर फैली कि मेसी जल्दी चले गए, फैंस की मायूसी गुस्से में बदल गई। कई लोग मैदान में घुस आए, कुर्सियां उखाड़ दीं, पानी की बोतलें फेंकीं पूरा माहौल ही बिगड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए जिसमें फैंस का गुस्सा साफ दिख रहा था। जिन लोगों ने इतने महीनों से इस पल का इंतजार किया था, उन्हें लगा उनके साथ धोखा हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

“सिर्फ 10 मिनट के लिए आए” – फैंस की शिकायत

स्टेडियम से बाहर आते वक्त कई फैंस ने खुलकर अपना गुस्सा जताया। किसी ने कहा, “मेसी मुश्किल से 10 मिनट मैदान में रहे, चारों ओर बस नेता-मंत्री दिख रहे थे, आम फैन को तो कुछ दिखा ही नहीं। न कोई किक, न पेनल्टी, न फुटबॉल का कोई लाइव एक्शन।” कुछ को तो उम्मीद थी कि शाहरुख भी आएंगे, लेकिन वो भी नहीं हुआ। लोगों ने अपना वक्त, पैसा और जज्बात ऑल इन इस एक पल के लिए लगा दिए थे।

टिकट की कीमत बनाम अनुभव का सवाल

एक फैन ने बताया कि उसने मेसी को देखने के लिए 12 हजार रुपये का टिकट खरीदा, लेकिन चेहरा तक नहीं देख सका। ऐसे कई फैंस थे जिन्हें लगा, अगर मैदान पर खिलाड़ियों से कोई बातचीत या फुटबॉल एक्टिविटी ही नहीं होनी थी, तो इतना बड़ा शो करने का क्या मतलब था? ये पूरी घटना दिखाती है कि आयोजकों की प्लानिंग और फैंस की उम्मीदों के बीच कितनी बड़ी खाई थी। मेसी का भारत आना ऐतिहासिक रहा, लेकिन कोलकाता का ये अनुभव सबकुछ नहीं था, आगे के इवेंट्स के लिए एक बड़ा सबक जरूर छोड़ गया।

स्टेचू का इनोग्रेशन करने आये थे मेसी

लेक सिटी इलाके में मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। ये मूर्ति सिर्फ मेसी की लोकप्रियता का ही नहीं, बल्कि भारत में फुटबॉल के बढ़ते जुनून का भी सिंबल बन गई है। इसके बाद मेसी ने शाहरुख खान और RPGS ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका से मुलाकात की, जिससे टूर की चर्चा और बढ़ गई। लेकिन सारे फैंस की नजरें असल में टिकी थीं सॉल्ट लेक स्टेडियम के इवेंट पर।

ममता बनर्जी का ट्वीट

बीजेपी सरकार का ममता बनर्जी पर हमला

मेसी के जाने के बाद स्टेडियम में मचे बवाल ने अब सियासी रंग ले लिया है। एक तरफ जहां बीजेपी टीएमसी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेता भी मैदान में उतरकर अपना बचाव कर रहे हैं।

Keywords: Lionel Messi India Tour, GOAT India Tour, Messi Kolkata Visit, Salt Lake Stadium Controversy, Lionel Messi Statue Kolkata

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू