भोपाल नगर निगम की आयुक्त IAS संस्कृति जैन इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने एक ऐसा आदेश जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आयुक्त संस्कृति जैन ने निगम के 75 असिस्टेंट और सब-इंजीनियरों को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का सहायक बना दिया है।
सजा मिलने के बाद अब ये 75 इंजीनियर सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन डिजिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। इस सजा के पीछे की वजह यह है कि ये सभी अधिकारी अपने काम की रिपोर्ट देने में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। संस्कृति जैन के इस फैसले पर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे बदलाव की दिशा में कदम बता रहा है, तो कोई सिस्टम सुधार की पहल मान रहा है। लेकिन अधिकांश लोग इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं।
सिवनी में थीं कलेक्टर
संस्कृति जैन इससे पहले सिवनी में कलेक्टर थीं। बाद में उन्हें भोपाल नगर निगम के आयुक्त का दायित्व मिला। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने यहां तैनात असिस्टेंट और सब-इंजीनियरों से उनके सिविल कार्यों की रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी ने रिपोर्ट नहीं भेजी। इसके बाद उन्होंने इन सभी को यह अनोखी “सजा” सुना दी। असिस्टेंट इंजीनियर और सब-इंजीनियरों की ड्यूटी उन इलाकों में लगाई गई है, जो प्रदर्शन में कमजोर (टॉप-20 फिसड्डी क्षेत्रों) में शामिल हैं। सभी को यह सजा 4 दिसंबर तक के लिए दी गई थी।
Keywords: Sanskriti Jain IAS News, Bhopal MP Viral News, BLO Helper Posting

