अपनी कार में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी सोमवार को एक आवारा कुत्ते को लेकर संसद पहुंच गईं, कुत्ता लेकर आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा है, वहीं अब कुत्ता लाने को लेकर रेणुका चौधरी अब घिरती नजर आ रही हैं। यह भी खबर है कि उनके खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस बीच, जब संसद परिसर में उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ‘भौं-भौं’ की आवाज निकालकर कहा “और क्या बोलूं?” जब उनसे विशेषाधिकार प्रस्ताव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “जब आएगा, तब देखा जाएगा… और उसका मुंहतोड़ जवाब दूंगी।”
Renuka Chowdhury just proved why are CONgressies called 'Piddi'!
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) December 3, 2025
Q- "BJP is bringing privilege motion against you in the Parliament. What do you want to say on this?"
Renuka Chowdhury- "Bhau Bhau"
Is it CONgress's 'official statement' now onwards? pic.twitter.com/zU6DUG2CrA
“बैलगाड़ी पर बैठकर अटल जी भी संसद आए थे…”
मीडिया से बातचीत में रेणुका चौधरी ने कहा, “अगर वे मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहते हैं तो लेकर आएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी बैलगाड़ी में बैठकर संसद आए थे। हिंदू धर्म में कुत्ते का बहुत महत्व है। ऐसा कोई नियम नहीं है जिसे मैंने तोड़ा हो।”
राहुल गांधी ने कही ये बात
संसद भवन में कुत्ता लेकर आने को लेकर उठे बवाल पर जब राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आजकल इसी तरह की बातें पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।”
बीजेपी का पलटवार
मामले पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने रेणुका चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा, “रेणुका चौधरी स्वयं एक सम्मानित सांसद हैं। वह अपना कुत्ता संसद लेकर आईं। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा—‘यह काटता नहीं है। जो काटते हैं, वे अंदर बैठे हैं और सरकार चला रहे हैं।’” उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पहले यह कहकर हैरानी जताई कि संसद में कुत्तों को अनुमति नहीं है। बाद में उन्होंने असम्मानजनक तरीके से यह संकेत दिया कि कुत्तों को अंदर आने दिया गया है, और सदन की ओर इशारा किया। रेणुका चौधरी और राहुल गांधी दोनों के बयानों से संसद की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंची है।”
Keywords: Renuka Chaudhary Dog Controversy, Parliament Dog Incident, Rahul Gandhi Dog Comment

