- Advertisement -

Putin India Visit Update: पुतिन के दौरे से पहले भारत को बड़ा तोहफा, रूसी संसद ने महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को दी मंजूरी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आने वाले हैं और उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुतिन की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, रूस और भारत की दोस्ती को मजबूत करते हुए रूसी संसद के निचले सदन ‘ड्यूमा’ ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को मंजूरी दे दी है। इसी साल भारत और रूस के बीच सैन्य उपकरणों के आदान-प्रदान को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। पुतिन के दौरे से ठीक पहले इस समझौते को मंजूरी के लिए ड्यूमा को भेजा गया था, जहां इसे हरी झंडी मिल गई।ड्यूमा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इस समझौते के बाद भारत और रूस दोनों एक-दूसरे के विमानों और युद्धपोतों को अपने-अपने हवाई क्षेत्र और बंदरगाहों के उपयोग की अनुमति देंगे। यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास, ट्रेनिंग, आपदा के दौरान मानवीय सहायता और बचाव कार्यों में भी मददगार होगा।भारत-रूस के बीच हो सकते हैं ये महत्वपूर्ण समझौते?पुतिन के भारत दौरे के दौरान कयास लगाया जा रहा है कि भारत की सैन्य शक्ति को और मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है। इसमें अगले पीढ़ी के ब्रह्मोस वर्जन और S-500 आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम पर बातचीत शामिल हो सकती है। इसके अलावा आधुनिक फाइटर विमान और हेलिकॉप्टर के उत्पादन पर भी चर्चा होने की संभावना है। अपने दो दिवसीय दौरे में पुतिन ऊर्जा, उद्योग, अंतरिक्ष, कृषि और अन्य क्षेत्रों में चल रहे नए संयुक्त प्रोजेक्ट्स पर भी महत्वपूर्ण वार्ता कर सकते हैं।अमेरिका के दबाव के बीच पुतिन का दौराएक तरफ जहां अमेरिका भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है और टैरिफ का मुद्दा उठाकर आर्थिक दबाव डालने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारत अपने निर्णयों पर कायम दिखाई दे रहा है। अमेरिका की रणनीति सफल नहीं होती दिख रही है। ऐसे माहौल में पुतिन का भारत आना स्पष्ट संकेत है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर ही आगे बढ़ेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर लगातार बयान देते रहते हैं—कभी पीएम मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हैं, तो कभी टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हैं।

3 Min Read

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आने वाले हैं और उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुतिन की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, रूस और भारत की दोस्ती को मजबूत करते हुए रूसी संसद के निचले सदन ‘ड्यूमा’ ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को मंजूरी दे दी है। इसी साल भारत और रूस के बीच सैन्य उपकरणों के आदान-प्रदान को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। पुतिन के दौरे से ठीक पहले इस समझौते को मंजूरी के लिए ड्यूमा को भेजा गया था, जहां इसे हरी झंडी मिल गई।

- Advertisement -
Ad image

ड्यूमा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इस समझौते के बाद भारत और रूस दोनों एक-दूसरे के विमानों और युद्धपोतों को अपने-अपने हवाई क्षेत्र और बंदरगाहों के उपयोग की अनुमति देंगे। यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास, ट्रेनिंग, आपदा के दौरान मानवीय सहायता और बचाव कार्यों में भी मददगार होगा।

भारत-रूस के बीच हो सकते हैं ये महत्वपूर्ण समझौते?

पुतिन के भारत दौरे के दौरान कयास लगाया जा रहा है कि भारत की सैन्य शक्ति को और मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है। इसमें अगले पीढ़ी के ब्रह्मोस वर्जन और S-500 आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम पर बातचीत शामिल हो सकती है। इसके अलावा आधुनिक फाइटर विमान और हेलिकॉप्टर के उत्पादन पर भी चर्चा होने की संभावना है। अपने दो दिवसीय दौरे में पुतिन ऊर्जा, उद्योग, अंतरिक्ष, कृषि और अन्य क्षेत्रों में चल रहे नए संयुक्त प्रोजेक्ट्स पर भी महत्वपूर्ण वार्ता कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका के दबाव के बीच पुतिन का दौरा

एक तरफ जहां अमेरिका भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है और टैरिफ का मुद्दा उठाकर आर्थिक दबाव डालने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारत अपने निर्णयों पर कायम दिखाई दे रहा है। अमेरिका की रणनीति सफल नहीं होती दिख रही है। ऐसे माहौल में पुतिन का भारत आना स्पष्ट संकेत है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर ही आगे बढ़ेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर लगातार बयान देते रहते हैं—कभी पीएम मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हैं, तो कभी टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हैं।

Keywords: Putin India Visit 2025, India Russia Military Deal, BrahMos S-500 Collaboration

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू