दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके सम्मान में देओल परिवार ने आज, 27 नवंबर, मुंबई के सीसाइड लॉन्स, ताज लैंड्स एंड होटल में एक विशेष प्रार्थना सभा (Celebration of Life) का आयोजन किया। इस भावुक समारोह में धर्मेंद्र के शानदार जीवन, करियर और विरासत को याद किया गया।
सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोनू निगम धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने सदाबहार गानों का प्रस्तुति दे रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, बॉलीवुड से जुड़े कलाकार और परिवार के सदस्य इस दिग्गज अभिनेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए स्थल पर पहुँचने लगे। देओल परिवार के सदस्य पहुंचे, बॉबी देओल दिखे भावुक पूरा देओल परिवार इस कठिन समय में एकजुट दिखाई दिया।
बॉबी देओल, करण देओल,और अभय देओल हाल ही में कार्यक्रम स्थल पर देखे गए। बॉबी देओल इस दौरान emotional दिखाई दिए। देओल परिवार की उपस्थिति में हेमा मालिनी,पहली पत्नी प्रकाश कौर, और बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीता और विजेता भी शामिल रहे।
बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
इन सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अमृता राव अपनी बहन के साथ पहुंची। मलाइका अरोड़ा,अरबाज खान के बेटे अरहान खान,सीमा खान,जैकी श्रॉफ,सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ, शरमन जोशी परिवार सहित पहुंचे। इन सभी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और देओल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
धर्मेंद्र की आने वाली आखिरी फिल्म
फिल्मी करियर की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (21) होगी, जो भारतीय वीर अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। इसमें धर्मेंद्र एक शहीद सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएँगे, जबकि मुख्य भूमिका अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं।
Keywords: Dharmendra Prayer Meet, Dharmendra Death 2025, Dharmendra Tribute

