- Advertisement -

एकनाथ शिंदे ने वणी में खेला बड़ा दांव, सबसे ज्यादा महिला कैंडीडेट को उतारा चुनावी मैदान में

एकनाथ शिंदे ने विदर्भ की सभाओं में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए विकास, प्रदूषण नियंत्रण और एमआईडीसी मंजूरी को लेकर बड़े वादे किए।

4 Min Read

विदर्भ के वणी, पांढरकवड़ा और घाटंजी नगर परिषदों के चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कई लगातार सभाएं कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे अपनी सभा के दौरान महिला वोटर्स को लुभाने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, शिवसेना ने हमेशा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। वणी नगर परिषद चुनाव के लिए शिवसेना की ओर से नगराध्यक्ष पद पर कुमारी पायल तोडसाम सहित 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पांढरकवड़ा नगर परिषद चुनाव में शिवसेना के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ। अभिनय नहाते मैदान में हैं और यहां कुल 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 12 महिलाएँ शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

घाटंजी नगर परिषद में गजानन ढवळे नगराध्यक्ष पद से मैदान में हैं और उनके साथ 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमे भी कई महिलाए शामिल है। एकनाथ शिंदे की प्रचार सभा में महिलाओं की ताकत सबसे ज्यादा नजर आ रही है , प्रचार सभा के दौरान शिवसेना के मंत्री संजय राठोड़ और सभी प्रमुख पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विदर्भ से क्रिकेट खेलने वाली हमारी उम्मीदवार विपक्ष का लेगी विकेट

विपक्ष पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे जी ने कहा की विपक्ष हमेशा से लाड़ली बहन योजना के विरोध में रहा लेकिन हमने इस योजना को बंद होने नहीं दिया बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे है और वणी का विकास ही शिवसेना का संकल्प है। साथ ही विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की पायल तोडसाम विदर्भ से क्रिकेट खेलती हैं और २ दिसंबर को वह विपक्ष की विकेट गिराएंगी।

- Advertisement -
Ad image

वणी को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प

वणी को प्रदूषण मुकत करने का संकल्प इस दौरान एकनाथ शिंदे की तरफ से लिया गया साफ़ तोर पर देखा गया की उन्होंने भरी सभा में प्रदूषण नियामक बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम को फ़ोन कर प्रदूषण रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए कहा और उस पर सिद्धेश कदम ने आश्वाशन दिया की जल्द से जल्द उपाय योजना की जाएगी। एकनाथ शिंदे ने इस दौरान यह भी कहा की कोयला खदानों और परिवहन से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वणी में स्थायी समाधान किया जाएगा और शहर को पूरी तरह प्रदूषणमुक्त बनाया जाएगा।

एमआईडीसी की मंजूरी

एकनाथ शिंदे ने सभा के दौरान कहा की जनता की समस्याओं के समाधान में हम बहाने नहीं देते, सीधे निर्णय लेते हैं। पांढरकवड़ा की बेरोजगारी दूर करने के लिए यहाँ एमआईडीसी दी जाएगी। इसी विषय पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही उद्योग मंत्री उदय सामंत को फोन कर जानकारी ली और मंत्री सामंत ने फोन पर तुरंत आश्वासन दिया की एमआईडीसी तत्काल मंजूर की जाएगी। एकनाथ शिंदे ने लोगो से आव्हान किया की उनके उमीदवारो को जित दिलाए ताकि विकास की गति तेजी से बढ़ सके।

Keywords: Eknath Shinde Vidarbha Rallies, Vani Nagar Parishad Election, Shiv Sena Women Empowerment

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू