भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसे उनके पिता की तबीयत खराब होने की वजह से आगे बढ़ा दिया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिनमें मैरी डिकोस्टा का नाम तेजी से सामने आ रहा है। लोग पूछ रहे हैं। कौन हैं मैरी डिकोस्टा और उनका इस विवाद से क्या संबंध है?
कौन हैं मैरी डिकोस्टा?
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चा के अनुसार, मैरी डिकोस्टा एक कोरियोग्राफर हैं। उन्हें स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल के शादी से पहले वाले प्री-वेडिंग फंक्शनों में भी देखा गया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट हो गया है।
कथित चैट ने बढ़ाया विवाद
शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट वायरल हुईं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये पलाश मुछाल और मैरी डिकोस्टा के बीच हुई हैं। इन चैट्स में पलाश को मैरी से फ्लर्ट करते हुए दिखाया गया है। ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। हालांकि ये चैट असली हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। न ही पलाश मुछाल, न स्मृति मंधाना और न ही उनके परिवारों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। जहां चैट पहले सामने आई थी, वो भी डिलीट कर दी गई है। इसलिए इन चैट्स को केवल अफवाहें माना जा रहा है।
स्मृति मंधाना ने शादी से जुड़े पोस्ट हटाए
सोशल मीडिया यूज़र्स ने ये भी नोट किया कि स्मृति मंधाना ने अपने कई प्री-वेडिंग वीडियो और फोटो हटा दिए हैं। इससे अफवाहें और तेज हो गईं, लेकिन शादी की नई तारीख पर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। कथित चैट में क्या लिखा है- सोशल मीडिया पर वायरल चैट में दावा किया गया है कि पलाश ने मैरी को बताया कि उनका और स्मृति का रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस है और लगभग खत्म सा है। लेकिन इन दावों पर किसी भी आधिकारिक स्रोत ने मुहर नहीं लगाई है।
शादी क्यों टली?
शादी टलने की आधिकारिक वजह स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होनी बताई जा रही है। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन शादी की नई तारीख सामने नहीं आई है।
Keywords: Mary D’Costa, Smriti Mandhana Marriage Postponed, Palash Muchhal Viral Chat

