मुस्कान रस्तोगी ने RLM अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। मुस्कान वही है जो चर्चित नीले ड्रम केस की मुख्य आरोपी है। मुस्कान ने अपनी बेटी का नाम राधा रखा है। उसने अपनी बेटी को उसी दिन जन्म दिया, जिस दिन उसके पहले पति का जन्मदिन होता था—यानी 24 नवंबर। लेकिन इसी पति की हत्या मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। हत्या इतनी जघन्य तरीके से की गई थी कि जब मामला सामने आया तो हर किसी के होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मुस्कान की एक बड़ी बेटी भी है, जिसका नाम पिहू है और वह अपने नाना-नानी के घर रहती है।
नीले ड्रम केस की चर्चा देशभर में
पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की नाज़ुक डोर पर टिका होता है, लेकिन जब इस रिश्ते के बीच किसी तीसरे शख्स की एंट्री होती है, तो कई बार अपराध जन्म ले लेता है। कुछ ऐसा ही सौरभ रस्तोगी के साथ हुआ था। मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर एक बेहद खौफ़नाक हत्या कांड को अंजाम दिया। उसने पहले अपने पति सौरभ की हत्या की और फिर शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में भर दिया, जिसके ऊपर सीमेंट डाल दिया गया। जब यह मामला सामने आया तो लोग दहल उठे थे।
परिवार ने उठाई DNA जांच की मांग
मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन अब सौरभ के परिवार के सदस्य DNA टेस्ट की मांग कर रहे हैं। सौरभ के बड़े भाई राहुल रस्तोगी ने कहा कि बच्ची का DNA टेस्ट होना चाहिए। उनका कहना है कि यदि DNA से साबित हो जाता है कि बच्ची सौरभ की है, तो वे उसे अपने पास ले लेंगे क्योंकि उन्हें आशंका है कि यदि बच्ची सौरभ की हुई तो मुस्कान उसे नुकसान पहुंचा सकती है। जेल नियमों के अनुसार, मुस्कान अपनी बेटी राधा को 6 साल की उम्र तक अपने पास रख सकती है। लेकिन यदि उस पर लगे आरोप सिद्ध हो जाते हैं और उसे लंबी सज़ा मिलती है, तो बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी किसके पास जाएगी—यह बड़ा सवाल है।
Keywords: Muskaan Rastegi Birth News, Neele Drum Case Update, Muskaan Daughter Radha Born, Merath Murder Case Muskaan

