बिहार में नई NDA सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही यह साफ हो गया है कि सीटों के मुकाबले किस पार्टी को सबसे ज्यादा मंत्री पद मिले हैं। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए। इस बार मंत्री पदों का बंटवारा बीजेपी और JDU के बीच दिलचस्प संतुलन दिखाता है।
NDA की कुल सीटें– कौन कितनी मजबूत?
202 सीटों के NDA गठबंधन में BJP – 89 सीटें (सबसे बड़ी पार्टी), JDU – 85 सीटें,LJP (रामविलास) – 19 सीटें,HAM – 5 सीटें और RLM – 4 सीटें हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का सीट बंटवारा
243 सीटों में NDA के अंदर BJP को 101 सीटें, JDU को 101 सीटें, LJP (रामविलास) को 29 सीटें, HAM को 6 सीटें जबकि RLM को भी 6 सीटें दी गई थी। यह बंटवारा चुनाव पूर्व रणनीतिक संतुलन को दर्शाता था।
JDU को कितने मंत्री पद मिले?
JDU को कुल 9 मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, अशोक चौधरी, मदन सहनी,सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान मंत्री बनाए गए। JDU की 85 सीटों को देखते हुए यह अनुपात के हिसाब से संतुलित प्रतिनिधित्व माना जा रहा है।
BJP को सबसे ज्यादा मंत्री पद लेकिन अनुपात में कम?
BJP को 2 उपमुख्यमंत्री और 12 मंत्री यानि कुल 14 मंत्री पद मिले। जिन 12 और नेताओं को मंत्री बनाया गया है उनमें मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र रौशन, श्रेयसी सिंह और प्रमोद कुमार शामिल हैं। यह संख्या JDU से अधिक है, लेकिन BJP की 89 सीटों के हिसाब से प्रति सीट मंत्री का अनुपात JDU से कम है। यह बताता है कि JDU को अपने आकार के मुकाबले बराबर या थोड़ा अधिक महत्व मिला है।
छोटी पार्टियों का शानदार प्रदर्शन
इस चुनाव में छोटी पार्टियों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। जिनमें LJP (रामविलास)– 19 सीटें, 2 मंत्री पद, HAM – 5 सीटें, 1 मंत्री पद, RLM – 4 सीटें, 1 मंत्री पद अपने आकार की तुलना में इन दलों को बेहतर प्रतिनिधित्व मिला है। यह NDA के भीतर राजनीतिक संतुलन और घटक दलों को साथ रखने की रणनीति दर्शाता है।
शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद
बिहार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा,चंद्रबाबू नायडू,हिमंता बिस्वा सरमा,नायब सिंह सैनी,नेफ्यू रियो,रेखा गुप्ता के साथ ही कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Keywords: Bihar NDA Government 2025, Nitish Kumar Cabinet Minister

