IPL 2026 Auction की प्रक्रिया 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है। इस बार IPL Mini Auction 2026 सिर्फ 1 दिन का होगा। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा चाहते हैं कि आईपीएल में अब ऑक्शन सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। उथप्पा का मानना है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग अब मैच्योर हो चुकी है और इसे अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है।
IPL ऑक्शन खत्म होना चाहिए
उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि IPL को अब स्टार्ट-अप स्टेज से आगे बढ़ाना चाहिए। उनके अनुसार- पूरे साल ट्रेड विंडो खुली रहनी चाहिए
टीमों को ड्राफ्ट सिस्टम अपनाना चाहिए
प्लेयर ऑक्शन (IPL Player Auction) को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए। थप्पा ने कहा आप दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। अब मैच्योर हो चुके हैं। ऑक्शन बंद करें और पूरे साल ट्रेड विंडो खोलें।
IPL 6 महीने की लीग होनी चाहिए- उथप्पा
उन्होंने सुझाव दिया कि IPL को 6 महीनों तक खेला जाना चाहिए,जिससे लीग और बड़ी हो सके। साथ ही बीच-बीच में इंटरनेशनल सीरीज भी कराई जा सकती है। उथप्पा ने कहा, आईपीएल को सिर्फ टीवी एंटरटेनमेंट तक मत रखिए। ड्राफ्ट भी शानदार टीवी कंटेंट बन सकता है। साथ ही फैंस की लॉयल्टी भी बढ़ेगी।
रॉबिन उथप्पा का IPL करियर
- IPL में 205 मैच खेले
- 4952 रन, स्ट्राइक रेट 130.35
- मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू
- KKR (2014) और CSK (2021) के साथ IPL चैंपियन
- 2022 में CSK के लिए आखिरी बार खेले
उथप्पा का अनुभव बताता है कि वह IPL को लंबे समय तक, बड़े फॉर्मेट में और ग्लोबल इवेंट की तरह देखना चाहते हैं।
Keywords: Robin Uthappa, IPL 2026 Auction, Six Month IPL Structure 2026

