पंजाब के गुरदासपुर से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। केंद्रीय जेल में गार्ड की ड्यूटी करने वाले पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह ने बीती रात घरेलू विवाद के चलते एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
गुरप्रीत सिंह ने अपनी सरकारी AK-47 राइफल से पहले पत्नी अकविंदर कौर और सास गुरजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद आरोपी गुरप्रीत शहर के 7 नंबर स्कीम स्थित रिहायशी क्वार्टरों में छिप गया। सूचना मिलने पर SSP गुरदासपुर आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया।
जहां और के लिए खतरा बन चुके आरोपी गुरप्रीत को अपनी जान जोखिम में डालकर बाकी पुलिस वालों को पीछे छोड़कर SSP आदित्य कुमार आगे आए और गुरप्रीत को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाते नजर आए। जहां लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं कि गुरप्रीत कभी भी गोली चला सकता था। हालांकि आरोपी गुरप्रीत एस एस पी के समझाने पर भी सरेंडर नहीं करता और खुद को गोली मार लेता है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Keywords: AdityaKumarIPS, PunjabPoliceInd, GurdaspurPolice

