- Advertisement -

भोपाल में बेखौफ बदमाशों का तांडव, होशंगाबाद रोड के ‘मैजिक स्पॉट कैफे’ में हथियार से भीषण तोड़फोड़; FIR दर्ज, 2 संदिग्ध हिरासत में

राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को धता दिखाते हुए कुछ नकाबपोश हमलावरों ने एक कैफे में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों और ग्राहकों पर हमला कर दिया।

3 Min Read

राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को धता दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों के एक समूह ने होशंगाबाद रोड के पास मैजिक स्पॉट कैफे को निशाना बनाया। मंगलवार शाम को हुई इस घटना में 20 से 25 नकाबपोश हमलावरों ने कैफे में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों व ग्राहकों पर हमला किया।

- Advertisement -
Ad image

क्या हुआ ‘मैजिक स्पॉट कैफे’ में?

मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे, 20 से 25 बदमाश अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए। उनके हाथों में डंडे, तलवारें और बेसबॉल बैट थे। बदमाशों ने आते ही कैफे के फर्नीचर, कांच का सामान और डिस्प्ले काउंटर तोड़ना शुरू कर दिया। कैफे संचालक सक्षम गोस्वामी के अनुसार, इस हमले में 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

कर्मचारी और ग्राहक घायल

तोड़फोड़ के दौरान एक कैफे कर्मचारी के हाथ में तलवार लगी, जबकि एक ग्राहक को डंडा मारने से उसकी उंगली फ्रैक्चर हो गई। कैफे में मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी वारदात मिसरोद थाना इलाके के इस कैफे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों का तांडव साफ दिख रहा है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कैफे संचालक सक्षम गोस्वामी ने तुरंत मिसरोद थाने में FIR दर्ज कराई। डीसीपी जोन 2 विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मारपीट, बलवा (दंगा), और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई थानों की संयुक्त टीमें (मिसरोद, बागसेवनिया, कटारा हिल्स) लगाई हैं। कैफे संचालक द्वारा दिए गए कुछ संदिग्धों के फोटो और नामों के आधार पर, पुलिस ने 2 से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि हमलावर लूटपाट के इरादे से नहीं आए थे, वे सिर्फ तोड़फोड़ करके चले गए। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। कैफे मालिक ने पुलिस को बताया है कि उनका किसी से कोई सीधा विवाद नहीं था। पुलिस जल्द ही इन नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है।

Keywords: Bhopal Cafe Vandalism, Magic Spot Cafe Misrod, Bhopal Arms Act Case

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू