- Advertisement -

बीएमसी चुनाव विश्लेषण: क्या लाड़ली बहनें शिवसेना को मुंबई महानगर पालिका में सत्ता दिलाएंगी, जानें सबकुछ

आज मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।बीएमसी के 227 वार्डों में से 114 वार्ड पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

7 Min Read

मुंबई महापालिका चुनाव की आरक्षण सूची शिवसेना के लिए सत्ता के और करीब ले जाने वाली साबित हो सकती है। शिवसेना के पास मुंबई में 128  वर्तमान और पूर्व नगरसेवकों की मजबूत टीम है, जिसमें कुल 62 महिला नगरसेविकाएँ शामिल हैं। महिला आरक्षण के कारण बीजेपी के कई नगरसेवकों को अपने वॉर्ड बदलने पड़े हैं या वॉर्ड हाथ से निकल गए हैं, जबकि शिवसेना में महिलाओं की संख्या ज़्यादा होने से यह उसके लिए बड़ा फायदा बन गया है। शिवसेना महिला आघाडी की मुंबई में अच्छी पकड़ और राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे द्वारा लागू किया गया ‘लाडकी बहन’ मॉडल , ये दोनों मिलकर शिवसेना को महापालिका में सत्ता के बेहद करीब पहुँचा सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

आज मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।बीएमसी के 227 वार्डों में से 114 वार्ड पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आज की लॉटरी में शिवसेना की ज्यादातर महिला नगरसेविकाएँ अपने वार्ड सुरक्षित रखने में सफल रही हैं। इसके उलट, उबाठा और बीजेपी के कई वरिष्ठ नगरसेवकों के वार्ड महिला आरक्षण में चले गए हैं। इसी वजह से जानकारों का कहना है कि आज की आरक्षण लॉटरी शिवसेना के लिए फायदेमंद साबित हुई है।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए वार्ड नंबर 53 और वार्ड नंबर 121 की मौजूदा नगरसेविकाएँ शिवसेना से हैं। वार्ड 53 में रेखा रामवंशी और वार्ड 121  में चंद्रावती मोरे शिवसेना की नगरसेविकाएँ हैं। शिवसेना की वर्तमान नगरसेविका समृद्धि काते का वार्ड नंबर 146 इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह अंजली नाईक का वार्ड नंबर 147 भी इस चुनाव में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है।ओबीसी महिलाओं के लिए घोषित आरक्षण के अनुसार, शिवसेना की 5 वर्तमान महिला नगरसेविकाओं के वार्ड शामिल हैं। वार्ड 11 की रिद्धी खुरसुंगे ,वार्ड 12 की गीता सिंघल, वार्ड 18 की संध्या दोशी, वार्ड 11७ की सुवर्णा कारंजे और वार्ड 128  की अश्विनी हांडे।

- Advertisement -
Ad image

इसी तरह से शिवसेना की नगरसेविका वार्ड 142 की वैशाली शेवाळे, वार्ड 61 की राजूल पटेल और वार्ड 143 की ऋजुता तारी इनके वार्ड भी इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यही वजह है की इस चुनाव में योग्य उम्मीदवार चुनने के लिए शिवसेना को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी दूसरी पार्टियों की तुलना में। 

पॉइंटर – 1

  • शिवसेना में हजारों महिला जनप्रतिनिधियों का पार्टी में प्रवेश
  • पिछले तीन वर्षों में, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र से हजारों महिला नगरसेवक और पदाधिकारी शामिल हुए हैं।
  • मुंबई की 62 वर्तमान और पूर्व महिला नगरसेविकाओं ने शिवसेना का धनुष्य-बाण चिन्ह हाथ में लिया है।
  • शिवसेना का महिला मोर्चा संगठन में बहुत सक्रिय है, औरस्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में महिला इच्छुकों की संख्या काफी बड़ी है।
  • मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे ने ‘लाडकी बहन योजना’ पूरे राज्य में सफलतापूर्वक लागू की थी। इस योजना का लाभ ढाई करोड़ बहनों को मिला था। इसी कारण महिलाओं में शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के प्रति खास सम्मान है।
  • स्थानीय चुनावों में उम्मीदवार का चेहरा, उसकी छवि और जनता से सीधा संपर्क बेहद अहम माना जाता है।
  • इन सभी बातों को देखते हुए, मुंबई सहित स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में महिला उम्मीदवार और महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने की संभावना है।

पॉइंटर – 2 

  • उबाठा गट को आरक्षण का बड़ा झटका
  • महिलाओं के लिए आरक्षित हुए वार्डों का सबसे बड़ा असर बीजेपी और उबाठा गट पर पड़ा है।
  • उबाठा गट के मौजूदा नगरसेवक अनिल पाटणकर का वार्ड नंबर 153 इस बार ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है।
  • वार्ड नंबर 186 और वार्ड नंबर 155 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं, और इन दोनों वार्डों में उबाठा गट के मौजूदा नगरसेवक हैं।
  • वार्ड 186 – वसंत नकाशे
  • वार्ड 155 – श्रीकांत शेट्ये
  • दोनों ही वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित होने से उबाठा गट को साफ नुकसान हुआ है।
  • खुले (सामान्य) प्रवर्ग में महिलाओं के लिए हुए आरक्षण के कारण उबाठा गट के ७  मौजूदा नगरसेवकों को नुकसान हुआ है।

इन नगरसेवकों के वार्ड अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं:

  • वार्ड 114  – रमेश कोरगांवकर
  • वार्ड 205 – दत्ता पोंगडे
  • वार्ड 96 – मोहम्मद खान
  • वार्ड 88 – सदानंद परब
  • वार्ड 77 – अनंत नर
  • वार्ड 127 – सुरेश पाटील
  • वार्ड 196 – आशिष चेंबूरकर

उबाठा को आरक्षण का फटका लगा 

पॉइंटर – 3 

बीजेपी के 14 नगरसेवकों का वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया 

  • वॉर्ड क्रमांक 103 मनोज कोटक, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 151 राजेश फुलवारिया, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 132 पराग शाह, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 2 जगदिश ओझा , भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 8 हरेश छेडा, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 174 कृष्णवल्ली रेड्डी, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 84 अभिजित सामंत, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 71 अनिश मकवानी , भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 15 प्रविण शाह, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 31 कमलेश यादव, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 220 अतुल शाह, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 72 पंकज यादव, भाजप
  • वॉर्ड क्रमांक 60 योगराज दाभोळकर, भाजप

– वॉर्ड क्रमांक 227 मकरंद नार्वेकर, भाजप

पॉइंटर – 4

कांग्रेस और समाजवादी के नगरसेवकों का वार्ड भी आरक्षित

आज के आरक्षण  में  कांग्रेस के 3 और समाजवादी पार्टी के 1 नगरसेवक वार्ड खुले वर्ग में महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। 

  • वॉर्ड क्रमांक 165 अशरफ आझमी, काँग्रेस
  • वॉर्ड क्रमांक 184 बब्बू खान, काँग्रेस
  • वॉर्ड क्रमांक 213 जावेद जुनेजा, काँग्रेस
  • वॉर्ड क्रमांक 139 अब्दुल कुरेशी, समाजवादी पार्टी

Keywords: BMC Election 2025, Mumbai Civic Polls 2025, Mumbai Municipal Election 2025, BMC Polls Date 2025, BMC Election News

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू