- Advertisement -

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में फिर बन सकती है महागठबंधन की सरकार! जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान पूरी तरह से संपन्न हो गया। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

3 Min Read

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान पूरी तरह से संपन्न हो गया। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। अब सभी दलों की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं। इस बीच चुनाव परिणाम को लेकर एग्जिट पोल भी जारी हो चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image

एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता में वापसी होती दिख रही है, जबकि महागठबंधन के हाथ से सत्ता की चाबी फिसलती नजर आ रही है। वहीं, एग्जिट पोल के रुझानों से बीजेपी और उसके सहयोगी दलों में खुशी की लहर है, जबकि विपक्षी दल अब भी इस उम्मीद में हैं कि इस बार जनता ने उनके पक्ष में वोट डाले हैं।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े:

  • CHANAKYA के अनुसार, NDA को 130 से 138 सीटों तक स्पष्ट बहुमत मिल सकता है।
  • PEOPLE’S PULSE के मुताबिक, NDA को 133 से 159 सीटें मिलने की संभावना है।
  • POLSTRAT–People’s Insight के अनुसार, NDA को 133 से 148 सीटें मिल सकती हैं।
  • MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • JVC POLL का कहना है कि NDA को 135 से 150 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार की जनता का भरोसा एक बार फिर NDA और सुशासन पर दिख रहा है।

- Advertisement -
Ad image

हालांकि, असली फैसला तो 14 नवंबर को आने वाले नतीजे ही तय करेंगे।

क्या कहते हैं 2020 के आंकड़े:

अगर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो उस समय एनडीए ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद बीजेपी और जदयू ने मिलकर सरकार बनाई थी।

2020 के परिणामों में एनडीए को कुल 125 सीटें, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं।

  • बीजेपी (BJP): 74 सीटें
  • जदयू (JDU): 43 सीटें
  • विकासशील इंसान पार्टी (VIP): 4 सीटें
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 4 सीटें
  • राजद (RJD): 75 सीटें
  • कांग्रेस (INC): 19 सीटें
  • सीपीआई (ML): 12 सीटें
  • AIMIM और अन्य दल: 5 सीटें

कुल मिलाकर, एग्जिट पोल के रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है, लेकिन अंतिम फैसला जनता के वोटों की गिनती के बाद ही तय होगा।

Keywords: Bihar Exit Poll Result 2025, Mahagathbandhan Bihar, Bihar Election News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू