तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मिर्ज़ागुड़ा में सोमवार सुबह एक भयानक बस दुर्घटना हुई। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। तीन बहनों नंदनी, साई प्रिया और तनुषा जो हैदराबाद में अपनी ग्रेजुएशन कर रही थीं, एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद लौट रही थीं। तभी इस भीषण हादसे का शिकार हो गई और तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
नंदनी: डिग्री फर्स्ट ईयर की छात्रा
साई प्रिया: डिग्री थर्ड ईयर की छात्रा
तनुषा: एमबीए की छात्रा
यह दुर्घटना विकाराबाद जिले के तांडूर के एलिया गुड़ निवासी इस परिवार के लिए और पूरे इलाके के लिए एक गंभीर सदमा साबित हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार बस हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था और बस से सीधे टकरा गया, जिससे कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जीवित बचे यात्रियों ने बताया कि बस के पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों को सबसे अधिक चोटें आईं।कुछ लोग, जैसे कंडक्टर के पीछे बैठे, सुरक्षित बच पाए। शेख आमेर के अनुसार उनके मित्र की पत्नी सालेहा बेगम, पिता और 41 दिन की बच्ची जहेरा फातिमा भी इस दुर्घटना में मारे गए। परिवार अपने नवजात शिशु के साथ तांडूर में रिश्तेदारों के जन्मोत्सव से लौट रहा था।
पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस और परिवहन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया। राहत बचाव अभियान के दौरान चेवेल्ला के निरीक्षक श्रीधर को मामूली चोटें आईं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक की क्षमता 35 टन थी और जांच की जा रही है कि कहीं ट्रक में अधिक सामान तो नहीं भरा गया था।
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में मिर्ज़ागुड़ा बस दुर्घटना ने एक परिवार की पूरी खुशियां छीन लीं। इस हादसे में 24 लोग मारे गए और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही कई और पहलुओं पर जांच जारी है।
Keywords: Telangana Bus Accident 2025, Mirzaguda Bus Crash News, 24 Dead Bus Accident Telangana, Family Killed In Telangana Accident, Mirzaguda Road Accident Today

