- Advertisement -

क्या अमाल मलिक और मालती चाहर थे रिलेशनशिप में? बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने बढ़ाई हलचल

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच हुई तीखी बहस ने फैंस को हैरान कर दिया है। मालती ने अमाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

3 Min Read

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते का माहौल तब और ज्यादा गरम हो गया जब सिंगर अमाल मलिक और एक्ट्रेस मालती चाहर के बीच एक पुराना रिश्ता सामने आने के संकेत मिले। शो के नए प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि इसमें दोनों के बीच हुई बहस ने सोशल मीडिया पर चर्चा का तूफान खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

बिग बॉस हाउस में भिड़े अमाल और मालती

हाल ही में जारी हुए प्रोमो में दिखाया गया है कि मालती चाहर, अमाल मलिक से उनकी पहली मुलाकात के बारे में सवाल पूछती हैं। शुरुआत में बातचीत हल्की-फुल्की लगती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच टेंशन बढ़ जाती है। मालती का कहती हैं, “क्या मैं सब कुछ बता दूं? मेरे पापा तक को पता है कि हम कब मिले थे और हमारे बीच क्या था… अमाल, तू कैमरे पर झूठ कैसे बोल सकता है?”उनके इस बयान से घर का माहौल एकदम बदल जाता है। मालती नाराज होकर कहती हैं, “कैमरे के सामने झूठ बोल रहा है बेवकूफ!” इसके बाद दोनों के बीच की खटास खुलकर सामने आती है और घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह जाते हैं।

क्या शो से पहले जानते थे एक-दूसरे को?

दर्शकों में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या अमाल मलिक और मालती चाहर की मुलाकात बिग बॉस के सेट से पहले ही हो चुकी थी? दोनों के बीच की बातचीत और इशारों ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है कि इनके बीच कोई पुराना कनेक्शन जरूर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

मेकर्स ने लगाया तड़का

शो के मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा ,

“फिर से भिड़े अमाल और मालती, क्या इस झगड़े से घर में मचेगा बवाल? सलमान खान इस सीजन को हमेशा की तरह होस्ट कर रहे हैं और अब दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर अमाल और मालती के रिश्ते की सच्चाई क्या है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले एपिसोड में इन दोनों की पहली मुलाकात, उनके बीच की दोस्ती या कुछ और से जुड़ा बड़ा राज सामने आने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ये कहानी यहीं खत्म होती है या शो में दोनों के बीच फिर कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Keywords: Bigg Boss 19 Promo, Amaal Mallik Malti Chahar Fight, Amaal Mallik Girlfriend, Bigg Boss Controversy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू