नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना की शानदार पारियां शामिल थीं। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में सिर्फ 246 रन पर सिमट गई। यह जीत सिर्फ ट्रॉफी जीतना नहीं थी, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत है। भारतीय महिला टीम की इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देश की बेटियों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी दी भारतीय महिला टीम को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टीम को बधाई देते हुए लिखा कि, “आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन टीमवर्क और जुझारूपन दिखाया। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियनों को खेलों में कदम रखने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।”
A spectacular win by the Indian team in the ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Finals. Their performance in the final was marked by great skill and confidence. The team showed exceptional teamwork and tenacity throughout the tournament. Congratulations to our players. This…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2025
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम। यह देश के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि हमारी टीम ने #ICCWomensWorldCup2025 जीतकर भारत का मान बुलंद किया। आपकी शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया। पूरी टीम को बधाई।”
Hats off to the world champion Team India.
— Amit Shah (@AmitShah) November 2, 2025
It is a crowning moment for the nation, as our team lifts the #ICCWomensWorldCup2025, elevating India's pride to the skies. Your stellar cricketing skills paved the path of inspiration for millions of girls.
Congratulations to the… pic.twitter.com/fTP0gNoV3A
राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताई गर्व की भावना
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर देशभर के मुख्यमंत्रियों ने भी खुशी जाहिर की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ऐतिहासिक विजय…
विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय ”
ऐतिहासिक विजय…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 2, 2025
विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई!
आप सभी देश का गौरव हैं।
भारत माता की जय 🇮🇳
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “विश्व विजेता भारत की बेटियां, आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं! आपने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमे आप पर गर्व है।”
विश्व विजेता भारत की बेटियां🇮🇳
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 2, 2025
आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएँ!
आपने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमे आप पर गर्व है।… pic.twitter.com/vmgFiUJZkz
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “भारतीय क्रिकेट के लिए यह कितनी शानदार घड़ी है! हमारी अद्भुत ‘ब्लू गर्ल्स’ को #WomensWorldCup2025 ट्रॉफी जीतने पर बधाई! आपका जुनून, हिम्मत और brilliance ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। खेलों में करियर बनाने का सपना देखने वाली सभी युवा लड़कियों के लिए, यह आपका उज्जवल आरंभ है। और हर भारतीय जो आज खुशी मना रहा है, इस खुशी का पूरा आनंद लें!”
What a glorious moment for Indian cricket! Congratulations to our phenomenal women in blue for bringing home the #WomensWorldCup2025 trophy!
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) November 2, 2025
Your passion, grit and brilliance have made the entire nation proud.
To the young girls dreaming of pursuing sports — this is your dawn.… pic.twitter.com/TXmugcfeXQ
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनीं भारतीय खिलाड़ी
महिला वर्ल्ड कप 2025 की यह जीत आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरक कहानी है। यह सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और टीमवर्क की कहानी भी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि मेहनत और विश्वास से कोई भी सपना सच किया जा सकता है। आज हर भारतीय इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है, और अब भारत की बेटियां और भी ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए तैयार हैं।
Keywords: India Women Cricket Team, ICC Women’S World Cup 2025, Harmanpreet Kaur, Women In Blue, India Victory

