नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहे ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार शुरुआत की, वहीं अब भारत को चौथा झटका लगा। हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुई। इससे पहले तीसरे और बड़ा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा। जेमिमा ने सिर्फ 24 रन बनाए और पवेलियन लौट गईं।
भारत को मिले झटके
पहला विकेट-स्मृति मंधाना– 45 रन
दूसरा विकेट-शेफाली वर्मा– 87 रन
तीसरा विकेट-जेमिमा रोड्रिग्स– 24 रन
चौथा विकेट- हरमनप्रीत कौर 20 रन
बारिश के कारण मैच करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया था।
शेफाली वर्मा और मंधाना ने भारत को पहले विकेट के लिए 104 रन की शानदार साझेदारी दिलाई, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली। हालांकि, जेमिमा का जल्दी आउट होना भारत के लिए चुनौती बढ़ा सकता है।
भारत महिला टीम प्लेइंग इलेवन
शेफाली वर्मा
स्मृति मंधाना
जेमिमा रोड्रिग्स
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
दीप्ति शर्मा
ऋचा घोष (विकेटकीपर)
अमनजोत कौर
राधा यादव
क्रांति गौड़
श्री चरणी
रेणुका सिंह ठाकुर
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम प्लेइंग इलेवन
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान)
ताज़मिन ब्रिट्स
एनेके बॉश
सुने लुस
मारिज़ैन कप्प
सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर)
एनेरी डर्कसन
क्लो ट्रायॉन
नादिन डी क्लार्क
अयाबोंगा खाका
नॉनकुलुलेको म्लाबा
मैच अपडेट
अभी तक ओवर्स कटे नहीं हैं, लेकिन यदि बारिश होती है तो ओवर कटने शुरू हो सकते हैं। भारत की स्थिति फिलहाल मजबूत है, लेकिन विकेट जल्दी गिरने से टीम को सतर्क रहने की जरूरत है। हरमनप्रीत और दीप्ति की साझेदारी अब टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
Keywords: IND-W Vs SA-W Live Score, ICC Women’S ODI World Cup 2025 Final, India Women Cricket Team News, Harmanpreet Kaur Live Score, Shefali Verma, Smriti Mandhana Partnership

