शाहरुख खान आज भले ही दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में गिने जाते हैं लेकिन उनके मुंबई आने के शुरुआती दिन बिल्कुल भी आसान नहीं थे। दिल्ली से निकलकर जब वह यहाँ पहुँचे थे तो उनके पास न रहने के लिए अपना घर था और न ही फिल्म इंडस्ट्री में कोई बड़ा संपर्क था। उस समय उनके पुराने दोस्त विवेक वासवानी ने उनका पूरा साथ दिया था। हाल ही में एक रेडियो शो पर बात करते हुए विवेक ने शाहरुख के उन शुरुआती दिनों की यादों को ताज़ा किया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख तो फिल्मों में काम करने के लिए तैयार ही नहीं थे और इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान थीं।
गौरी खान की वजह से छोड़ा फिल्म का मौका
विवेक वासवानी के अनुसार, जब शाहरुख उनके घर पर रह रहे थे, उसी दौरान एक प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने शाहरुख को एक फिल्म में काम करने का मौका दिया था। लेकिन शाहरुख ने इस ऑफर को साफ साफ मना कर दिया था। विवेक ने बताया कि शाहरुख ने यह कहा था कि अगर वह फिल्मों में हीरोइनों को गले लगाते दिखाई देंगे तो गौरी को यह बात बुरी लगेगी। शाहरुख अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बहुत सीरियस थे और वह करियर से ज्यादा अपने परिवार को अहमियत देते थे।
माँ की आखरी इच्छा ने बदला फैसला
विवेक ने बताया कि शाहरुख की जिंदगी ने एक नया मोड़ तब लिया जब उनकी माँ की आखिरी इच्छा सामने आई। उनकी माँ चाहती थीं कि शाहरुख फिल्मों में आएं और चमकें। माँ के जाने से ठीक पहले शाहरुख ने माया मेमसाब फिल्म में काम करने का फैसला लिया। माँ की इच्छा ने शाहरुख का फैसला पूरी तरह से बदल दिया था। इस फिल्म के बाद उनका सफर तेजी से आगे बढ़ा और आज वह पूरी दुनिया में किंग खान के नाम से मशहूर हैं। विवेक जैसे दोस्तों का साथ और परिवार का प्यार ही उन्हें मुंबई के उन मुश्किल दिनों से बाहर निकाल पाया।
Keywords: Shahrukh Khan Struggle Mumbai Days, Gauri Khan Shahrukh Khan Marriage Life, Vivek Vaswani Shahrukh Khan Friendship

