- Advertisement -

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बैंकिंग, जीएसटी, आधार और पेंशन में बड़े होंगे बदलाव – जानें कैसे पड़ेगा आप पर इसका असर

1 नवंबर से बैंकिंग, जीएसटी, आधार और पेंशन के नए नियम लागू हुए हैं, जो आम लोगों की जेब और सुविधा पर असर डालेंगे।

4 Min Read

1 नवंबर से देश में कई जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक नियम बदलने वाले हैं। अब बैंक खातों के लिए नए नॉमिनी नियम लागू होंगे, जीएसटी की टैक्स दरों में बदलाव होगा, एसबीआई कार्ड पर नए चार्ज लगेंगे, आधार अपडेट करने की फीस बदलने वाली है और पेंशन प्रक्रिया में भी कुछ नए नियम आएंगे। ये सभी बदलाव आम लोगों के खर्च और काम करने की सुविधा पर सीधा असर डालेंगे।

- Advertisement -
Ad image

बैंक खातों में नया नॉमिनी सिस्टम

1 नवंबर से बैंकिंग में बड़ा बदलाव आनेवाला है। अब एक बैंक खाते में आप चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं और तय कर सकते हैं कि हर नॉमिनी को कितने प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों को इस सुविधा की पूरी जानकारी दें। साथ ही, “सक्सेसिव नॉमिनी” नाम का नया फीचर भी आया है। इसका मतलब है कि अगर पहला नॉमिनी निधन हो जाता है, तो अगला नॉमिनी अपने आप सक्रिय हो जाएगा। नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य नहीं है, लेकिन बैंक इसे जोड़ने की सलाह दे रहे हैं ताकि भविष्य में पैसे का सही तरीके से वितरण हो सके और खाता धारकों को परेशानी न आए।

जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव

1 नवंबर से जीएसटी सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा। अब पहले की चार टैक्स दरों की जगह सिर्फ दो दरें होंगी, सामान्य और उच्च। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। लग्जरी आइटम और सिगरेट जैसी ‘सिन गुड्स’ पर अब 40% टैक्स लगेगा। सरकार का कहना है कि इससे टैक्स सिस्टम सरल और पारदर्शी होगा। छोटे कारोबारियों को इससे फायदा होगा, जबकि महंगे प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ जाएगा। इस बदलाव से कुछ सामान सस्ता और कुछ महंगा हो सकता है, जो सीधे उपभोक्ताओं पर असर डालेगा।

- Advertisement -
Ad image

एसबीआई कार्ड में होनेवाले बदलाव

नवंबर से एसबीआई कार्ड यूज़र्स को शिक्षा से जुड़ी पेमेंट्स पर 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा, खासकर जब ये ट्रांजेक्शन थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे MobiKwik या CRED के जरिए किए जाएं। साथ ही, डिजिटल वॉलेट में ₹1000 से अधिक रकम लोड करने पर भी 1% चार्ज लगेगा।

आधार अपडेट फीस में नई व्यवस्था

आधार कार्ड से जुड़ी फीस में बदलाव हुआ है। UIDAI ने बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट की ₹125 फीस एक साल के लिए माफ कर दी है। वयस्कों के लिए नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस ₹75 और बायोमेट्रिक अपडेट की फीस ₹125 रखी गई है। अब यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी, बिना किसी दस्तावेज़ अपलोड किए। इससे लोगों को समय और मेहनत दोनों की बचत होगी और आधार अपडेट करना आसान हो जाएगा।

पेंशनधारकों के लिए सूचना

केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपनी जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करनी होगी, ताकि पेंशन लगातार मिलती रहे। जो लोग NPS से UPS स्कीम में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें भी यह प्रक्रिया इसी महीने पूरी करनी होगी।

पीएनबी ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने लॉकर किराए कम करने की घोषणा की है। बैंक नवंबर में नई दरें अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा, जो आधिकारिक नोटिफिकेशन के 30 दिन बाद लागू होंगी। अब लॉकर शुल्क साइज और कैटेगरी के अनुसार तय होंगे, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिलेगी।

Keywords: November Financial Changes, GST New Slab, RBI Nominee Rule, Aadhaar Update Fee, SBI Card Charge, PNB Locker Rent

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू