मुंबई के आरए स्टूडियो में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां रोहित आर्या नामक एक व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया। मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक सफल ऑपरेशन में सभी 17 बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अब आरोपी रोहित आर्या का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने ऐसा करने की पीछे की मंशा जाहीर की है।
आरोपी के वीडियो में किए गए दावे और मांगें
आरोपी रोहित आर्या ने बंधक बनाने की इस घटना से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने चौंकाने वाले बयान दिए। वीडियो की शुरुआत में कहा कि उसने सुसाइड करने की जगह मैंने एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को बंधक बनाया है। उसकी मांगें पैसों या राजनीतिक लाभ से जुड़ी नहीं थीं। उसने कहा, मेरी कुछ ज्यादा डिमांड्स नहीं है। बहुत सिंपल डिमांड्स हैं, मॉरल डिमांड है, बहुत एथिकल डिमांड्स हैं और बहुत सारे सवाल हैं। उसकी मुख्य मांग थी कि उसे कुछ लोगों से बात करनी है, उनसे सवाल पूछने हैं और उनके जवाबों पर ‘काउंटर सवाल’ भी करने हैं। उसने कहा मुझे ये जवाब चाहिए।
‘टेररिस्ट नहीं, सिर्फ बात करना चाहता हूं’
रोहित आर्या ने वीडियो में स्पष्ट किया कि उसके इरादे आतंकवादी नहीं थे। उसने ज़ोर देकर कहा, ना मैं टेररिस्ट हूं, ना मेरी कुछ पैसों की मांग है। उसने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उसे ‘ट्रिगर’ किया गया या कोई गलत कदम उठाया गया, तो परिणाम भयानक होंगे। उसने धमकी दी कि वह पूरी जगह को आग लगा देगा और इस स्थिति में बच्चे ‘बिना वजह हर्ट होंगे और ट्रॉमेटाइज्ड होंगे’ जिसका ज़िम्मेदार वह नहीं बल्कि उसे ट्रिगर करने वाले होंगे।
‘मैं अकेला नहीं हूं…’
वीडियो में आरोपी ने यह दावा करके मामले को और संदेहास्पद बना दिया कि वह अकेला नहीं है। उसने कहा, “मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ और भी लोग हैं। कई सारे लोगों को ये परेशानियां हैं और मैं सिर्फ बातें करके इसका सॉल्यूशन देने वाला हूं। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि उसकी बातें खत्म होने के बाद वह खुद बाहर आ जाएगा, बशर्ते उसे ‘ट्रिगर’ न किया जाए। यह वारदात पवई के आरए स्टूडियो की पहली मंजिल पर हुई, जहां एक्टिंग क्लासेस चलती हैं। नालावाडे जोन 10 के डीसीपी ने पुष्टि की कि पुलिस की तत्परता से 17 बच्चों को किडनैपर के चंगुल से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके दावों, उसकी मानसिक स्थिति और इस कृत्य के पीछे के असली मकसद की गहराई से जांच की जा रही है।
Keywords: Mumbai Hostage Crisis, Rohit Arya, RA Studio, Moral Demands, Child Rescue

