- Advertisement -

ऑपरेशन सिंदूर के बदले मसूद अजहर की नई चाल, ऑडियो लीक में अपनी बहनों को आगे करने का पूरा प्लान सामने आया

पाकिस्तान से सामने आई एक बड़ी खबर ने सब को दहशत में डाल दिया है, जिसमे जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने औरतो को जिहाद के लिए तैयार करने को अपनी नई चाल बना ली है।

4 Min Read

पाकिस्तान में बैठा आतंकी मसूद अजहर अब एक और खतरनाक खेल खेल रहा है। जैश-ए-मोहम्मद के इस सरगना ने अपनी आतंकी साजिश को बढाने के लिए पहली बार औरतों की एक जिहादी टीम ‘जमात उल मोमिनत’ तैयार की है। यह बात एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के लीक होने से पता चली है। इस रिकॉर्डिंग में मसूद अजहर बहावलपुर के ‘मरकज उस्मान ओ अली’ सेंटर में औरतों को भडका रहा है और उन्हें जन्नत का लालच दे रहा है। वह साफ-साफ कहता है कि इस टीम में शामिल होकर मरने वाली हर औरत सीधे जन्नत जाएगी। इससे यह साफ है कि अब पुरुषों की तरह औरतों को भी दुनिया भर में जिहाद के लिए तैयार करने का पूरा प्लान बन चुका है।

- Advertisement -
Ad image

औरतों को दी जाएगी दो हिस्सों में खतरनाक ट्रेनिंग

जैश-ए-मोहम्मद ने बहावलपुर में औरतों के लिए दो हिस्सों वाली एक बहुत खतरनाक ट्रेनिंग शुरू की है। मसूद अजहर की रिकॉर्डिंग के हिसाब से, जैसे पुरुष आतंकियों को 15 दिन का दौरा-ए-तरबियत कोर्स करना पडता है, वैसे ही औरतों को भी पहले भाग में दौरा-ए-तस्किया नाम का कोर्स करना होगा। यह कोर्स पूरा होने के बाद, दूसरा भाग दौरा अयात उल निसा शुरू होगा। इस भाग में कुरान की आयतों को गलत मतलब बताकर यह साबित किया जाएगा कि औरतों को भी जिहाद करना चाहिए। इस पूरी ट्रेनिंग से गुज़रने के बाद ये औरतें हमलों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगी और दुश्मनों को बहुत नुकसान पहुचाएँगी। जैश ने 8 अक्टूबर को इस महिला टीम के बनने का ऐलान किया था।

मसूद ने अपनी बहन को बनाया टीम का लीडर

जैश-ए-मोहम्मद की इस महिला टीम को मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर लीड करेंगी। सादिया अजहर के पति युसूफ अजहर को 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने मार गिराया था। सादिया अजहर के साथ लीडरशिप टीम में मसूद की दूसरी बहन समैरा अजहर और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की बीवी अफेरा फारूक भी शामिल हैं। ये तीनों मिलकर रोज ऑनलाइन क्लासेज ले रही हैं। 25 अक्टूबर से शुरू हुए इन सेशनों में औरतों को जिहाद के लिए भडकाया जा रहा है। इस कोर्स में शामिल होने के लिए हर महिला से 500 पाकिस्तानी रुपये फीस ली जा रही है। मसूद ने इस साजिश को सही ठहराने के लिए यह बहाना बनाया है कि जैश के दुश्मनों ने हिंदू औरतों को फौज में डाल दिया है और महिला पत्रकारों को हमारे खिलाफ खडा कर दिया है, इसलिए अब हम अपनी बहनों को आगे लाएँगे। उसने कहा कि पुरुष मुजाहिद इनके साथ मिलकर लडेंगे और पूरी दुनिया में इस्लाम फैलाएँगे। इस टीम की शाखाएँ पाकिस्तान के हर जिले में खोली जाएंगी, जहाँ महिला जिला मुंतजिमा औरतों की भर्ती करेगी।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Masood Azhar Women Jihad Brigade, JeM Women Wing, Jamaat Ul Muminat Recruitment, Masood Azhar’S Sister Sadiya Azhar, Operation Sindoor Aftermath

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू