- Advertisement -

CM योगी का बड़ा ऐलान: लखीमपुर-खीरी का मुस्तफाबाद अब कहलाएगा ‘कबीरधाम’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर-खीरी में मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर कबीरधाम करने की घोषणा की। सीएम ने इसे गौरव की पुनर्स्थापना बताया जानें क्यों बदला गया गांव का नाम।

1 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर-खीरी में एक जनसभा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जिले के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर अब कबीरधाम करने की घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा कि गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव मंगाकर जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीएम योगी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए गांव का नाम बदलने का कारण स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गांव का नाम मुस्तफाबाद होने के बावजूद वहां एक भी मुस्लिम आबादी नहीं रहती है। सीएम ने इसे एक विसंगति बताते हुए कहा हमने कहा कि अब ये नाम बदलना चाहिए और इसका नाम मुस्तफाबाद नहीं, कबीरधाम रख दो। उन्होंने इस कदम को ‘पाखंड’ से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक बताया, ताकि लोगों की मूल पहचान और अस्तित्व का संकट खड़ा न हो। सीएम योगी ने गांव का नाम बदलने के इस निर्णय को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना से जोड़ा। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि उन लोगों ने जानबूझकर अयोध्या को फैजाबाद और प्रयागराज को इलाहाबाद किया था।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: CM Yogi Adityanath, Village Name Change, Mustafabad To Kabirdham, Lakhimpur Kheri, Reclaiming Cultural Pride

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू