- Advertisement -

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार: बवाल, मिमिक्री और डबल एविक्शन का सरप्राइज

वीकेंड का वार एपिसोड ड्रामा, मनोरंजन और एक बड़े एविक्शन सरप्राइज से भरा रहा। होस्ट सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सिंगर मीका सिंह ने भी स्टेज शेयर किया।

4 Min Read

बिग बॉस 19‘ का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड काफी खास रहा, जिसमें कई रोमांचक पल देखने को मिले। होस्ट सलमान खान ने जहां घरवालों की क्लास ली, वहीं उनकी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा ने शो में ग्लैमर का तड़का लगाया। डबल एविक्शन की भी घोषणा हुई।

- Advertisement -
Ad image

वीकेंड का वार की मुख्य झलकियां

1. कुनिका और फरहाना का ‘कलह’

एपिसोड की शुरुआत कुनिका और फरहाना के बीच एक बड़े झगड़े से हुई। कुनिका ने फरहाना पर अपनी पूर्व बेस्ट फ्रेंड नेहल चुडासमा के बारे में पीठ पीछे बात करने का आरोप लगाया और नेहल-बसीर के रिश्ते पर सवाल उठाए। जवाब में, फरहाना ने कुनिका पर ही चुगली करने का आरोप लगाया। बसीर अली ने साफ किया कि अगर किसी को उनके और नेहल के रिश्ते पर सवाल उठाना है, तो वह खुलकर सामने आकर बात करे।

- Advertisement -
Ad image

2. गौरव खन्ना की शानदार मिमिक्री

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से बातचीत की और गौरव खन्ना को घरवालों की नकल उतारने के लिए कहा। गौरव ने पहले नेहल की और फिर तान्या, बसीर, अभिषेक और अशनूर की मिमिक्री की, जिससे पूरे घर में हंसी का माहौल बन गया।

3. मीका सिंह का धमाल और सिंगिंग टास्क

सिंगर मीका सिंह ने अपने हिट गाने ‘माफिया’ के साथ स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने घरवालों से एक सिंगिंग टास्क कराया, जिसमें उन्हें गाना गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करनी थीं।अमाल ने खूबसूरती से गाना गाया, जबकि शहबाज़ की गायकी पर सब हंसने लगे। मीका ने मज़ाक में कुनिका को कहा कि वह हमेशा ‘सुरों के करीब’ रही हैं।

4. अभिषेक-फरहाना की दोस्ती पर अशनूर की जलन‘?

सिंगिंग टास्क के दौरान जब मीका ने फरहाना और अभिषेक को बुलाया, तो फरहाना ने अभिषेक के ‘साफ़ दिल’ की तारीफ़ की, लेकिन यह भी कहा कि उनके गुस्से के कारण दोस्ती बनाए रखना मुश्किल है।

अशनूर कौर ने फरहाना और अभिषेक के लिए ‘दो दिल मिल रहे हैं’ गाते हुए, व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उनकी नई दोस्ती बहुत कम समय के लिए है और वे जल्द ही एक-दूसरे की बुराई करना शुरू कर देंगे।

सलमान और मीका दोनों ने अशनूर और अभिषेक-फरहाना के साथ-साथ अमाल और तान्या की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब कोई दोस्त किसी और के करीब आता है, तो दुख होता है।

5. हिट या फ्लॉप जर्नी पर कंटेस्टेंट्स की राय

एक टास्क में घरवालों को बताना था कि किसकी ‘बिग बॉस’ यात्रा ‘हिट’ रही और किसकी ‘फ्लॉप’। फरहाना ने गौरव को सर्वश्रेष्ठ और कुनिका को सबसे खराब बताया।बसीर ने नेहल को सर्वश्रेष्ठ जर्नी वाला कंटेस्टेंट चुना, जिस पर सलमान ने दोनों को छेड़ा। बसीर ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे अभी भी अपना रिश्ता एक्सप्लोर कर रहे हैं। अमाल ने फरहाना की जर्नी को ‘सबसे खराब’ बताया और उन्हें एक ‘डार्क’ (नकारात्मक) इंसान कहा। इस टास्क के अंत में, नेहल, मालती और फरहाना को सबसे अधिक ‘नकारात्मक’ बैज मिले।

सोनाक्षी सिन्हा की मौजूदगी में घरवालों ने फरहाना को घर की पिशाचिनी घोषित किया। दरअसल सोनाक्षी एक गेम खेलने के लिए घरवालों से कहती है जिमसमें घरवालों को ये बताना था कि घर का सबसे टॉक्सिक इंसान कौन है। जहां सबसे ज्यादा फरहाना को घर वालों पिशाचिनी घोषित किया।

नेहल-बसीर हुए घर से बेघर

शो के अंत में डबल एविक्शन का बड़ा सरप्राइज सामने आया। जहां नेहल चुडासमा और बसीर अली को एक साथ घर से बेघर कर दिया गया है।

KEYWORDS:- Bigg Boss 19, Double Eviction, Salman Khan, Sonakshi Sinha, Gaurav Khanna Mimicry

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू