- Advertisement -

जाने-माने एक्‍टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के फेम सतीश शाह का 74 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। उनके जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

2 Min Read

Satish Shah Passes Away: भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका ट्रांसप्लांट हुआ था। 74 साल के सतीश शाह का इलाज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके मैनेजर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की और बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनका जाना परिवार, दोस्तों और लाखों दर्शकों के लिए एक बड़ा दुख है, जिन्होंने उन्हें वर्षों तक पर्दे पर देखा और पसंद किया।

- Advertisement -
Ad image

टीवी पर ‘इंद्रवदन साराभाई’ से बने घर-घर के चहेते

2000 के दशक में प्रसारित हुआ शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ। इसमें सतीश शाह ने इंद्रवदन साराभाई का किरदार निभाया, एक शरारती और चुटकी लेने वाले पिता की भूमिका, जिसकी कॉमिक टाइमिंग हर उम्र के दर्शकों को पसंद आई। इससे पहले 1984 में उन्होंने धारावाहिक ‘ये जो है जिंदगी’ में भी अपनी दिखाई थी।

मनोरंजन जगत ने खोया अपना चमकता सितारा

सतीश शाह सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि मनोरंजन की एक पूरी एजेंसी थे। उनकी उपस्थिति हर प्रोजेक्ट में खासियत भर देती थी। साथियों के अनुसार, वे सेट पर हमेशा हंसी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते थे। निर्देशक, सह-कलाकार और प्रशंसक सभी उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं, जिसने अपने विनम्र स्वभाव और प्रोफेशनलिज्म से सभी का दिल जीत लिया। उनका निधन भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक युग के अंत के समान है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Satish Shah Death, Sarabhai Vs Sarabhai, Hindi Cinema, Indian Television

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू