- Advertisement -

OMG! तमन्ना भाटिया को लेकर ये क्या कह दिया अन्नू कपूर ने, बयान पर क्यों मचा सोशल मीडिया पर घमासान? जानें पूरा मामला

शानदार अभिनय और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर ऐसा कमेंट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 Min Read

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अन्नू कपूर अपने बेबाक और मज़ेदार अंदाज़ के लिए मशहूर हैं। वे जो सोचते हैं, वही खुलकर बोल देते हैं फिर चाहे बात किसी भी मुद्दे की क्यों न हो। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर ऐसा कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

तमन्ना को लेकर कह दी ये बात

दरअसल, अन्नू कपूर हाल में ही एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद हैं, तो अन्नू कपूर ने हंसते हुए कहा “माशा अल्लाह, क्या दूधिया बदन है।”इसके बाद इंटरव्यूअर ने बताया कि एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा था कि मां अपने बच्चों को आज की रात मज़ा हुस्न का गाना सुनाती हैं, और बच्चे उसी से सो जाते हैं। इस पर अन्नू कपूर ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया “कितने उम्र के बच्चे सो जाते हैं? 70 साल का बच्चा भी हो सकता है!”

‘मैं 11 साल पुराना बुजुर्ग हूं’

उन्होंने आगे कहा, “मैं 70 साल पुराना बच्चा हूं और 11 साल पुराना बुज़ुर्ग। अगर तमन्ना भाटिया अपनी मुस्कान, अपने गाने या अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुला रही हैं, तो ये तो बहुत बड़ी कृपा है। हमारे बच्चे अगर उनकी वजह से मीठी नींद सो रहे हैं, तो भगवान उन्हें और सामर्थ दे कि वो अपनी सारी इच्छाएँ पूरी कर सकें।”अन्नू कपूर का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे ह्यूमर के रूप में ले रहे हैं, जबकि कुछ यूज़र्स इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। लेकिन एक बात तो साफ है अन्नू कपूर ने फिर साबित कर दिया कि उनका अंदाज़ सबसे जुदा है!

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Annu Kapoor Comment, Tamannaah Bhatia News, Bollywood Actor, Viral Video, Funny Statement, Shubhankar Mishra Podcast

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू