बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां दिलजीत दोसांझ के फिल्म छोड़ने की खबर ने फैंस को चौंका दिया था, वहीं अब खबर आ रही है कि वरुण धवन ने भी ‘नो एंट्री 2’ से खुद को अलग कर लिया है। अनीस बज्मी के निर्देशन और बॉनी कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस मच-अवेटेड फिल्म में अब कास्टिंग को लेकर नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।
कास्टिंग में बढ़ी मेकर्स की टेंशन
शुरुआत में फिल्म के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी तय मानी जा रही थी। लेकिन अब लगातार हो रहे कास्ट चेंज से मेकर्स की परेशानी बढ़ती जा रही है।
वरुण धवन ने छोड़ी फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन ने ‘भेड़िया 2’ की शूटिंग डेट्स के कारण ‘नो एंट्री 2’ से दूरी बना ली है। सूत्रों के अनुसार, वरुण इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से अब इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दिलजीत दोसांझ के हटने की वजह अलग है इससे पहले खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ने क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते फिल्म से किनारा कर लिया है। हालांकि, प्रोड्यूसर बॉनी कपूर ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि कोई मतभेद नहीं हैं , डेट्स को लेकर थोड़ी दिक्कत है और बातचीत जारी है। वरुण धवन इन दिनों लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें ‘भेड़िया 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘इश्क होना है’ शामिल हैं। इसके अलावा वे प्रोड्यूसर दिनेश विजन के साथ एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में भी जुटे हुए हैं।
‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग पर सस्पेंस बरकरार
फिलहाल, फिल्म की कास्टिंग को लेकर असमंजस बना हुआ है। फैंस उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं कि आखिर इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में अगली ‘एंट्री’ किसकी होगी।
Keywords: No Entry 2 News, Varun Dhawan Leaves No Entry 2, Diljit Dosanjh Quits No Entry 2, Boney Kapoor Film, Varun Dhawan Upcoming Movies

