- Advertisement -

शाहरुख खान ने दिखाया जेंटलमैन अंदाज़, नितांशी को स्टेज पर गिरने से बचाया

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक भावुक पल देखने को मिला, जब नितांशी गोयल सीढ़ियाँ चढ़ते समय लड़खड़ा गईं और शाहरुख खान ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें गिरने से बचाया।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

2 Min Read

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के मंच पर एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला, जब एक्ट्रेस नितांशी गोयल का पैर सीढ़ियों पर चढ़ते समय लड़खड़ा गया, लेकिन शाहरुख खान ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें गिरने से बचा लिया। यह खूबसूरत लम्हा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, फिल्म लापता लेडीज को इस बार 13 अवॉर्ड्स मिले, जिनमें नितांशी गोयल को बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, नितांशी उत्साहित होकर स्टेज की ओर बढ़ीं। सीढ़ियों पर पहुंचते ही उनका बैलेंस थोड़ा बिगड़ गया, लेकिन शाहरुख खान ने फौरन उनका हाथ पकड़कर संभाल लिया।

ड्रेस को भी संभाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख न केवल उन्हें ऊपर चढ़ने में मदद करते हैं, बल्कि उनकी ड्रेस में लगी लंबी ट्रेल को भी ध्यान से पकड़कर पीछे से ठीक करते हैं ताकि वह आसानी से स्टेज पर जा सकें। इसके बाद अक्षय कुमार मंच पर उन्हें अवॉर्ड थमाते हैं, जबकि दर्शक तालियों से उनका हौसला बढ़ाते हैं।

- Advertisement -
Ad image

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस जेस्चर की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “शाहरुख खान सच में एक जेंटलमैन हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “नितांशी थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन शाहरुख का व्यवहार वाकई काबिले तारीफ है।” इस छोटे से पल ने एक बार फिर दिखा दिया कि शाहरुख खान न सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी रियल-लाइफ हीरो हैं।

Keywords: Nitanshi Goel, Filmfare Awards 2025, Lapata Ladies, Best Debut Female, Shah Rukh Viral Video, Nitanshi Goel Award, Bollywood News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू