- Advertisement -

तालिबान ने किया पाकिस्तानी सीमा पर हमला, 15 पाक सैनिकों की मौत और 3 चौकियों पर कब्ज़ा

पाकिस्तान के एयर अटैक के बाद अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। इस हमले में 15 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत और तीन चौकियों पर कब्जे की पुष्टि हुई है।

3 Min Read

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चली आ रही सीमाई तनातनी एक बार फिर हिंसक रूप ले चुकी है। बीते कुछ दिनों में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी और हवाई हमले हुए हैं, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। पाकिस्तान द्वारा 9 अक्टूबर को किए गए एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने अब पलटवार किया है। इस हमले में 15 पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं, जबकि तीन सैन्य चौकियों पर अफगान बलों ने कब्जा कर लिया है। सीमा पर तनाव के चलते दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

- Advertisement -
Ad image

हेलमंद में तीन घंटे चली मुठभेड़

अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों ने बीती रात एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया। हेलमंद सूचना एवं संस्कृति निदेशक राशिद हेलमंदी के अनुसार, यह अभियान बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान अफगान बलों ने पाकिस्तानी सुरक्षा चौकियों पर कब्जा किया और वहां से हथियार भी बरामद किए, जिनमें पांच कलाश्निकोव राइफल, एक स्नाइपर और नाइट विजन स्कोप शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद सटीक तरीके से किया गया, जिसमें अफगान सैनिकों को भारी बढ़त मिली।

पाकिस्तान की कार्रवाई पर अफगानिस्तान का पलटवार

इस ताजा संघर्ष की जड़ें पाकिस्तान के 9 अक्टूबर को किए गए एयर अटैक में हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी (तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया था। इस अटैक को लेकर अफगानिस्तान ने कड़ी नाराजगी जताई थी। अब अफगान सेना का यह पलटवार उसी कार्रवाई का जवाब माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अफगानिस्तान का यह संदेश साफ है, वह पाकिस्तान की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम है।

- Advertisement -
Ad image

तालिबान शासन की रणनीति

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में लगातार खटास बढ़ी है। डुरंड लाइन को लेकर दोनों देशों के बीच पहले भी कई बार झड़पें हो चुकी हैं। इस बार की घटना उस वक्त हुई है जब तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं। ऐसे में अफगानिस्तान की यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक झटका मानी जा रही है।

Keywords: Pakistan Afghanistan Border Clash, Taliban, Helmand Attack, TTP, Durand Line, Airstrike, Cross-Border Tension

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू