अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात के मार्केटिंग यार्डों में किसानों के साथ खुला अन्याय हो रहा है। मेहनत से उगाई फ़सल का सही दाम नहीं मिल रहा, उल्टा भाजपा नेताओं ने यार्डों पर कब्ज़ा कर किसानों को परेशान कर रखा है। बोटाद यार्ड में किसानों के हक़ की लड़ाई के लिए आम आदमी पार्टी के नेता राजूभाई करपड़ा हज़ारों किसानों के साथ धरने पर बैठे। जब तक किसानों को उनका हक़ नहीं मिलेगा। किसानों की इस लड़ाई को AAP सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
Keywords: Gujarat Farmers, AAP Protest, Crop Price, MSP (Minimum Support Price), Agricultural Crisis
TAGGED:Gujarat
