आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़ा बयान दिया। उन्होंने पूर्व सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के हर घर में नशा पहुंचाया और राज्य के युवाओं को बर्बाद कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि अब भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। बड़े नशा तस्कर जेल में हैं, और जो भी पंजाब में नशा बेचने की कोशिश करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पंजाब में नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।
Keywords: Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, Punjab Drug Issue, Anti-Drug Campaign In Punjab, Punjab Politics
TAGGED:Punjab
