- Advertisement -

सारा खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब ,कहा “हमारे धर्मों ने हमें सिर्फ प्यार करना सिखाया है”

एक्ट्रेस सारा खान ने अपनी इंटरफेथ शादी को लेकर ट्रोल करने वालों को शानदार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनके और कृष पाठक के धर्मों ने सिर्फ प्यार और सम्मान करना सिखाया है, नफरत नहीं।

2 Min Read

टीवी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सुनील लहरी (रामायण के लक्ष्मण) के बेटे कृष पाठक से शादी की है। हालांकि दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने के कारण सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर अब सारा ने बेहद गरिमापूर्ण जवाब दिया है।

- Advertisement -
Ad image

ट्रोलर्स को दिया जबाव

सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा , “आप सभी का शुक्रिया और सबको प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार।” वीडियो में सारा कहती हैं, “मैं और कृष अलग संस्कृति से हैं, लेकिन हमारे धर्मों ने हमें प्यार और सम्मान करना सिखाया है। हमारे परिवारों ने हमें यह सिखाया कि किसी का दिल न दुखाओ, सभी का आदर करो।” सारा ने आगे कहा, “जो लोग नकारात्मक बातें कर रहे हैं, उनसे बस यही कहना चाहती हूं कि कोई भी धर्म यह नहीं सिखाता कि दूसरे धर्म का अपमान करो या उसे नीचा दिखाओ। हमने शादी की है ताकि अपने शुभचिंतकों के साथ अपनी खुशी साझा कर सकें, किसी की अनुमति लेने के लिए नहीं। हमें अपने परिवारों और कानून – दोनों का आशीर्वाद मिल चुका है।”

सारा ने यह भी बताया कि वह और कृष दोनों धर्मों की परंपराओं का सम्मान करेंगे शादी में वे पहाड़ी रीति से फेरे भी लेंगे और निकाह भी करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे भगवान ने मुझे सिर्फ प्यार करना सिखाया है, और मैं वही करूंगी। कोई धर्म दूसरों को अपमानित करने या नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता।”

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि सारा इससे पहले बिग बॉस 4 में अली मर्चेंट से शादी कर चुकी थीं, जो ज्यादा समय तक नहीं चली। इस बार सारा ने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया है। बता दें कि सारा की उम्र 36 साल है, जबकि कृष लगभग 32 वर्ष के हैं।

Keywords: Sara Khan Krish Pathak Wedding, Interfaith Marriage, Sara Khan Reaction, Sara Khan Trolls Reply

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू