Bigg Boss 19: लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत नोमिनेशन टास्क से होती है। आगामी एपिसोड में एक रोमांचक नामिनेशन टास्क देखने को मिला। 4 राउंड में बारी-बारी से कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करती हैं। इस दौरान तान्या, मृदुल, प्रणीत, नीलम, बदेशाह और गौरव आते हैं और एक दूसरे को नोमिनेट करने के लिए बोलते हैं हालांकि डायन बनी फरहाना प्रणीत को पूल में गिरा देती हैं। टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं कि इस हफ्ते अश्नूर कौर, बसीर अली, मृदुल तिवारी, प्रणीत मोरे, ज़ीशान कादरी और नीलम गिरी नॉमिनेट हैं।
नीलम और गौरव की फाइट
गौरव खाना खाने बैठते हैं और नीलम आती है पूछती है क्या मैं सिर्फ खाना बनाती हूं इस पर गौरव ने कहा कि खाना खाकर बात करेंगे। नीलम भड़क जाती हैं और कहती हैं कि तुम लोग पहले खुद खाना बनाने के लिए भेजते हो फिर कहते हो सिर्फ खाना बनाती है कोई ओपेनियन नहीं है।
जीशान-मालती की बातचीत,जैलेस हुई तान्या?
जीशान, बदेशाह और मालती एक साथ बैठे हैं और नॉमिनेशन टास्क की बात करते हैं। उधर सामने तान्या नीलम बात करते हैं बाद में तान्या ने जीशान को ताना मारा कि बहन से मिलके आ गए। इस पर जीशान भड़क गए कि ताना मारोगी तो नहीं बैठूंगा बैठते ही ताना मारना शुरु कर देती हो। इस पर नीलम कहती हैं कि हमारा ग्रुप टूट ना जाए। यही होता है एक बंदा आता है और ग्रुप में घुसकर तोड़ने पर लग जाता है।
मृदुल-प्रणीत और मालती की बातचीत
मृदुल और प्रणीत ने साड़ी वाले रिजन पर मालती से कहा कि सिर्फ साड़ी पर नॉमिनेट किया। मालती ने कहा हां सिर्फ साड़ी पहनती तो नहीं करती लेकिन वो दूसरे कपड़े भी पहनती है। इस पर मृदुल ने कहा कि 2 घंटे इस बारे में नीलम से बात करेगी जबकि नीलम नॉमिनेट है वो सेफ है।
बसीर-तान्या की जीशान पर बात
बाथरुम में तान्या बसीर से कहती है कि जीशान जी कहते हैं कि साड़ियां लेकर आई है, साड़ियां रोज पहनती है इसलिए अनरियल लगूंगी। वहीं बसीर कहते हैं कि जीशान उन्हे कहते हैं कि रियलिटी शो करके आए हो तुम्हे पता है कब क्या करना है।
उधर नीलम तान्या से बातचीत के दौरान नीलम भावुक हुई।
नीलम की कुकींग ड्यूटी से इंकार
नीलम ने कुकींग ड्यूटी करने से इंकार किया। फरहाना ने नीलम को मनाने के लिए तान्या से कहा तो तान्या ने फरहाना को बताया कि वो काम नहीं करेगी वो बहुत हर्ट है। फरहाना ने कहा तुम सपोर्ट नहीं कर सकती तो तुम अपना मुंह बंद रखो। तान्या ने कहा मेरा जो मन है वो बोलूंगी। नीलम ने झगड़े के दौरान कहा कि ये मेरा फैसला है मैं ड्यूटी नहीं करूंगी। नेहल ने कहा आपको खाना बनाने के लिए इसलिए कहा गया क्योंकि आप एक्ट्रा खाना बना देती हैं उसके लिए कहा गया। नीलम ने नेहल को गुस्से में जबाव दिया कि एलिगेशन एलिगेशन होता है। कम ज्यादा खाना बनाना क्या होता है?
मालती ने घरवालों को बताया कि मेरे पापा चाहते थे कि मैं आईपीएस ऑफिसर बनूं। बचपन से पापा के साथ ही रही हूं। मेहंदी लगाना अलाउ नहीं था। ब्वाय कट बाल थे। मैं ऐसे माहौल में रही हूं। लड़को की एनर्जी से मैं फैमेलियर हूं।
नीलम को पनिशमेंट,भड़के शहबाज
फरहाना ने कुकिंग को लेकर कहा कि टास्क में किसी ने कुछ बोल दिया तो पूरा घर इसके लिए सफर नहीं करेगा। घरवालों ने नीलम को समझाने की कोशिश की लेकिन नीलम ने कहा कि वो खाना नहीं बनाएंगी जो करना है कर लो। इस पर फरहाना ने कहा डबल ड्यूटी करो और पनिशमेंट भी। इस पर नीलम ने कहा डबल ड्यूटी भी करूंगी और पनिशमेंट ऐसे थोड़ी चलेगा। शहबाज ने फरहाना से कहा कि उसका मन नहीं है करने की ड्यूटी तो पनिशमेंट देनी वाला कोई नहीं है।
नीलम के ड्यूटी के लिए मनाने की रणनीति
बदेशाह ने कहा कि जो करना है कर लो। नीलम के साथ हूं मैं। पूरे घरवालों की नीलम को ड्यूटी कराने को लेकर घर में खूब बवाल मचा। इस बीच गौरव तान्या को कहते हैं समझाने के लिए तान्या कहती है कि वो जाएंगी तो सब फिर बोलेंगे कि उसकी बात सुन रही है। उसका फैसला। उधर इस बात को लेकर शहबाज और अभिषेक की जबरदस्त भिड़ंत हो जाती है।
शहबाज ने कुनिका को कहा कि फ्रेंड फ्रैंड बोला लेकिन जरुरत पड़ने पर उसका साथ नहीं दे रही है। वहीं कुनिका ने कहा कि इस बार मेरी दोस्त नहीं बेटी जैसी है लेकिन वो गलत है मैं नहीं बोलूंगी कुछ।
जीशान ने नीलम को समझाया
जीशान ने नीलम को समझाया कि तान्या और तुम बैठते हो तो सिर्फ तान्या बोलती है तू सुनती है। तेरा गेम फिर कब दिखेगा। जो इंटरटेनमेंट तुम्हे करना है, जो तुम्हारा गेम है वो कब खेलोगी।
गौरव ने नीलम को लेकर कहा – वो अच्छी लड़की है। मैने हमेशा तारीफ की है।
अमाल से शहबाज ने कहा अब सिर्फ हमारी यारी है। इस पर अमाल ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हमारी यारी से सब जलते हैं।
मालती ने कहा सब अपना अपना खाना बनाते हैं। सोलूशन भी मिल जाएगा और गौरव के लिए कोई खाना नहीं बनाएगा। मालती ने मृदुल से पूछा गौरव की कौन सुनता है। मृदुल ने कहा सब बात मानते हैं लेकिन मैं सबकी सुनता हूं करता अपने मन की हूं। दूसरी तरफ खाने को लेकर कहा कि वो खाना बनाए ना बनाए वो मेरी दिक्कत नहीं है।
नीलम-गौरव की बातचीत
गौरव ने नीलम से कहा कि बात करने के लिए हालांकि पहले तो नीलम मना कर देती हैं लेकिन बाद में वो गौरव की बात सुनती हैं। गौरव ने कहा कि टास्क था। आगे भी टास्क आएंगे. ये बुराई बताने का टास्क था।इसलिए बोला और क्या बोलता तुम्ही बताओ। गौरव ने आगे कहा कि मुझे हर हफ्ते बोला जाता है कि मैं बैक फूट पर खेलता हूं तो क्या सबसे नाराज हो जाऊं। नीलम ने जवाब देते हुए कहा कि आप कैप्टेंसी के टास्क के दौरान नहीं रोने लगते थे, क्यों रोए फिर मेरी मर्जी मैं नहीं बनाउंगी खाना।
फरहाना ने कहा कैप्टन घर में कोई काम नहीं करते ये इस घर का रुल है। और मैं अगर खाना बनाऊंगी तो तुम्हे खाना नहीं मिलेगा । इस पर नीलम भड़क जाती हैं और कहती हैं तुम्हारे कहने से खाना नहीं खाऊंगी क्या?
बहरहाल लेटेस्ट एपिसोड में घर में काफी गहमागहमी दिखी। उधर अमाल के बीब रेडियो के बादा शो खत्म हो जाता है अब देखना ये होगा कि नीलम से फरहाना उनकी ड्यूटी करवा पाती हैं या नहीं?
Keywords: Tanya Mittal And Farhana Fight, Malti Chahar Nomination Task, Bigg Boss 19 Nominations, Bigg Boss 19 Episode 45, Neelam Giri And Gaurav Khanna Fight, Gaurav And Tanya

