हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्तमान में ADGP (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) पद पर तैनात वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस चौंकाने वाली घटना से पुलिस विभाग और राज्य-प्रशासन में शौक की लहर दौड़ गई है।
गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आत्महत्या का कारण अस्पष्ट
ADGP वाई एस पूरन (IPS, 2001 बैच) ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र को घेर लिया है और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
आईएएस अधिकारी हैं पत्नी
जानकारी के अनुसार, ADGP पूरन की पत्नी एक आईएएस अधिकारी हैं और घटना के समय वह जापान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एक आधिकारिक दौरे पर थीं। प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वाई एस पूरन अपनी ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे, उनकी अचानक मौत से विभाग में गंभीर स्तब्धता फैली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा होने की उम्मीद है।
Keywords: YS Puran, ADGP, Additional Director General Of Police, Haryana Police Suicide, Self-Shooting, Chandigarh, IAS Officer, Chief Minister Nayab Singh Saini, IPS Y Puran Kumar, Police Investigation

