- Advertisement -

बरेली में ‘I Love Muhammad’ फ्लैक्स को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज के बाद हालात नाजुक

जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील किया।

3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को ‘I Love Muhammad’ के बैनर,तख्तियां और नारों को लेकर भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं देखते ही देखते ये हिंसा में बदल गई। हुआ यूं कि जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया।

- Advertisement -
Ad image

क्या हुआ बरेली में?

जुमे की नमाज के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्जनों मुस्लिम युवक “I Love Muhammad” के फ्लैक्स और बैनर लेकर पहुंचे। युवाओं ने नारेबाजी शुरू की, जिन्हें पुलिस ने समझाकर वापस भेजा, लेकिन कुछ लोग जुलूस के रूप में सड़कों पर निकल पड़े। स्थिति तब बिगड़ी जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की।

शहर में तनाव, भारी फोर्स तैनात

शुक्रवार सुबह से ही बरेली पुलिस ने हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। सैलानी इलाका, बिहारीपुर और श्यामगंज मंडी रोड पर बैरिकेडिंग और RAF के जवानों की तैनाती की गई थी। दोपहर तक लोगों ने अपने घरों से निकलना शुरू किया, लेकिन जुलूस और बवाल ने स्थिति को बिगाड़ दिया।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस की कार्रवाई और हालात

बरेली रेंज IG अजय साहनी ने कहा स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें समझाकर लौटाया गया। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हिंसा और पथराव के बाद पुराने रोडवेज बस अड्डे और बाजार क्षेत्रों में शाम से ही सन्नाटा छा गया। पुलिस ने श्यामगंज, इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सभी घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बरेली में ‘I Love Muhammad’ फ्लैक्स और जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन से शहर में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्रवाई के कारण फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी अफवाह या हिंसा से बचने के लिए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।

Keywords Bareilly Protest Latest News, Bareilly news, Protest2025, Ilovemuhammad, Muslim protest, Police lathicharge, Jummanamaz, Tensionincity, Bareilly violence

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू