आई लव मुहम्मद के बाद अब आई लव महादेव का पोस्टर एक नया विवाद उत्पन्न कर रहा है। इस पोस्टर के साथ जुम्मे की नमाज के बाद हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन की तैयारी की जा रही। इसे लेकर देश के कई शहरों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कानपुर लखनऊ और मुंबई जैसे शहरों में मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। आई लव महादेव कंपेन के साथ ही जवाबी पहल भी शुरू हो गई है। इसके तहत दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग आई लव मुहम्मद के पोस्टर के साथ प्रदर्शन की तैयारी में है।
इधर मुस्लिम संगठनों ने कानपुर में आई लव मुहम्मद के पोस्टर लगाने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया है। मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है। बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने जुम्मे के नमाज के बाद इस्लामी ग्राउंड में आने को कहा है और कलेक्टर तक मार्च निकालने का संदेश दिया है।
प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है और कई शहरों में धारा 163 लागू कर दी गई है। बरेली के डीएम एसपी ने 1000 से ज्यादा पुरुष तथा महिला पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मी फ्लैग मार्च भी कर रहे हैं। हालांकि तौफीक रजा की सफाई भी सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि उसके द्वारा किसी प्रकार की कोई मार्च नहीं बुलाया गया है।
आई लव मुहम्मद के जबाव में हिंदू संगठनों द्वारा आई लव महादेव कंपेन निकालने के बाद कही गई है इसके तहत पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। आई लव महादेव का कंपेन कई शहरों में शुरू भी हो गया है। हिंदू संगठन से जुड़े लोग महाराष्ट्र,यूपी और असम जैसे राज्यों में जगह-जगह पर आई लव महादेव के पोस्टर लग रहे हैं। हिंदू संगठनों ने जुम्मे के दिन गरबा पंडालों में महा आरती के आयोजन का भी निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बीच आई लव महादेव के पोस्टर बांटे जा रहे हैं।
इधर भाजपा विधायक नीतीश राणा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस विवाद के जरिए मुंबई का माहौल बिगड़ने की कोशिश हुई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काशी में साधु संत भी आई लव महादेव के नारे के साथ सड़क पर उतर गए हैं। सुमेरु पीठ के शंकराचार्य नरेन्द्रानंद के नेतृत्व में साधु संतों ने जगह-जगह पर आई लव महादेव के पोस्टर लगाए हैंं। शंकराचार्य ने कहा कि इस विवाद के पीछे चुनी हुई सरकार के विरुद्ध साजिश है।
इस मामले को लेकर राजनीति भी हो रही है समाजवादी पार्टी के नेता अबू आदमी ने कानपुर में आई लव मुहम्मद के पोस्टर लगाने वाले के विरुद्ध हुई कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को अपने धर्म को मानते का हक है इसमें कहीं से कोई गलत नहीं है। इधर इस विवाद को लेकर देश भर में बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन द्वारा सभी पक्ष के लोगों को शांति व सद्भावना बनाए रखने की अपील की जा रही है।
Keywords: Communal Harmony, Peace And Goodwill, Flag March, Police Administration

