निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवरात्र के बाद यानी 2 से 12 अक्टूबर के बीच इसका ऐलान हो सकता है। 30 सितंबर तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा,फिलहाल सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुटी हुई है।
बिहार में राजनीति के महासंग्राम की तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2 से 12 अक्टूबर के बीच चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है। कम से कम दो और अधिक से अधिक तीन चरणों में बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
30 सितंबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी। विभिन्न जिलों में जाकर टीम के लोग चुनाव की तैयारी की स्थिति का आकंलन करेंगे और स्थानीय स्तर पर कई तरह के निर्देश देंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम के पटना आते हीं तारीख का भी ऐलान कर दिया जाएगा।
दशहरा के बाद दिवाली और छठ के बीच बिहार विधानसभा के चुनाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दिवाली और लोक आस्था का महापर्व छठ में प्रदेश में कमाने वाले लोग अपने-अपने घर आते हैं। ऐसे में उन लोगों को भी मतदान करने का मौका मिल जाएगा और मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होगा।
त्योहार के साथ-साथ खेती किसानी के मौसम में इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लगभग होना तय माना जा रहा है। दीपावली के बाद धान की फसल की कटाई तथा रवि फसल की बुवाई शुरू हो जाती है, जिससे किसान पूरी तरह से खेती के काम में जुट जाते हैं। खेती किसानी में जुटे लोगों को चुनाव के दौरान नेताओं की होने वाली सभा में शामिल होने का समय नहीं मिल पाएगा, लेकिन राजनीतिक दल इसके बीच का रास्ता निकालने के जुगाड़ में भी जूटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई राजनीतिक दल के लोग इस बार खेतों पर जाकर भी प्रचार प्रसार संचालित करने की योजना बना रखें।
Keywords – Bihar Election, Bihar Politics, Assembly Elections, Voter List Publication, Election Preparations

