रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पीओके खुद कहेगा, “मैं भी भारत हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पीओके पर कब्जा करने के लिए हमला करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह अपने आप भारत में शामिल होगा। राजनाथ सिंह ने याद दिलाया कि उन्होंने 5 साल पहले कश्मीर घाटी में सेना को संबोधित करते हुए कहा था कि पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा और अब वहां से इस तरह की आवाजें उठने लगी हैं।
ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री का बयान
राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया नपी-तुली होती है, और हमने किसी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया।
उन्होंने जोर देते हुए कहा: “हमने धर्म नहीं देखा, कर्म देखा। जिन्न मोहि मारा, तिन्ह मोहि मारे।”
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का दूसरा या तीसरा चरण भी हो सकता है, यह पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करता है। अगर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत जवाब देने को पूरी तरह तैयार है।
पहलगाम हमले के बाद की रणनीति का खुलासा
रक्षा मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष नागरिकों को मारा गया, जिसके बाद भारतीय सेना को पूरी छूट दी गई। 23 अप्रैल को सीडीएस और तीनों सेनाध्यक्षों से बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुमति ली गई और फिर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिससे पाकिस्तान ने युद्धविराम की गुहार लगाई।
“दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं।”
राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति को याद करते हुए कहा कि: “दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं।” भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन यह पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह अपनी आतंकवादी गतिविधियों को रोकता है या नहीं। अगर नहीं रोका, तो भारत फिर से decisive action लेने को तैयार है।
Keywords: Rajnath Singh Pok Statement, Rajnath Singh Morocco News, Operation Sindoor Latest News, India Pakistan Border Tension, Pok Will Join India, Indian Army Retaliation

