आत्मनिर्भर भारत की राह पर देश
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा हमें आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चलना होगा। पीएम मोदी ने बताया कि स्वदेशी अपनाना सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि देश की तरक्की का रास्ता है। MSME देश के लघु उद्योग, सूक्ष्म उद्योग और कुटीर उद्योग जो देश के लोगों की जरुरत का है। जो देश में ही बना सकते हैं वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी में कमी से MSME के लोगों को काफी फायदा होगा और बिक्री बढ़ेगी। पीएम ने कहा लघु उद्योग, सूक्ष्म और कुटीर उद्योग से बहुत अपेक्षाएं हैं। जब हम ‘मेड इन इंडिया’ सामान खरीदते हैं, तो छोटे और मझोले उद्योगों (MSME) को ताकत मिलती है। ये उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की नींव हैं।
हम वो बनाएं जो दुनिया में बेस्ट हो-पीएम
उन्होंने कहा भारत जब समृद्धि के शिखर पर था तब MSME इसके मुख्य आधार थे। हमारे उस गौरव को वापस पाना है। लघु उद्योग जो बनाए वो दुनिया में बेस्ट हो। दुनिया में भारत की पहचान बढ़ाए, मान सम्मान बढ़ाए। इस लक्ष्य के साथ हमें काम करना है। देश को स्वदेशी के इस मंत्र से ही शक्ति मिलेगी। आज बहुत सी विदेशी चीजे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में जुड़ गई हैं। इसका हमें पता ही नहीं है। अब स्वदेशी से वह गौरव फिर से हासिल होगा। इससे नौकरियां बढ़ेंगी और देश का पैसा देश में रहेगा। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ा कदम है।
Keywords: PM Modi On Aatmanirbhar Bharat, Self-reliant India Mission, MSME Sector In India, Modi On Small Businesses, Indian Economy Foundation MSME, Cottage And Small Industries