प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश विदेश से कई खूबसूरत तोहफे मिले हैं। इन खूबसूरत तोहफे को आप भी अपने घर ला सकते हैं। इसके लिए आपको नीलामी के लिए लगाए गए बोली में शामिल होना होगा और सबसे अधिक कीमत लगाकर उसे घर ला सकते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यह परंपरा अपने जन्मदिन को लेकर हमेशा से होता है। नीलामी के पैसे का उपयोग
नमामि गंगे जैसे नेक कार्य में किया जाता है। पीएम के तोहफे में कई आकर्षक मूर्तियां और पेंटिंग के साथ-साथ कलाकृतियां शामिल होती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बाद नीलामी की परंपरा वर्ष 2019 से शुरू हुई थी। इस परंपरा से जुड़ने के लिए ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया होती है इसके लिए वेब पोर्टल भी बनाए गए हैं। इस पर गिफ्ट की सामग्रियों को देखकर अपने मनपसंद सामानों पर बोली लगा सकते हैं। इसमें 1700 से लेकर 1 करोड़ 3 लख रुपए तक के गिफ्ट रखे जाते हैं।
इस बार के नीलामी की प्रक्रिया को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सार्वजनिक तौर पर बताया है कि प्रत्येक जन्मदिन पर पीएम मोदी सामानों की बोली लगवाते हैं। पिछले 6 साल में सामानों की नीलामी के तहत कुल 50.33 करोड़ रुपए मिले हैं। इस पैसे का उपयोग नमामि गंगे जैसी योजना में किया गया है।
17 सितंबर को प्रत्येक साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस जन्मदिन पर देश विदेश से तोहफे दिए जाते हैं। इस बार भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर देश-विदेश से कई खूबसूरत तोहफे मिले हैं। परंपरा के अनुसार इस बार भी जन्मदिन पर मिले इन सामानों की नीलामी होगी। नीलामी की प्रक्रिया की पूरी घोषणा जल्द की जा सकती है।
Keywords – PM Narendra Modi, Narendra Modi Birthday, Auction of Items, Birthday Gift, Indian Prime Minister

